Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 लाख फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या:हरदोई में उर्स देखने गए बच्चे को उठा ले गए थे बदमाश, मारकर खेत में फेंक दिया

    1 hour ago

    1

    0

    ​हरदोई में 7 लाख रुपए की फिरौती न देने पर बदमाशों ने बच्चे की हत्या कर दी। मंगलवार को बच्चे का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। बच्चे के चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बच्चे की तलाश भी शुरू नहीं की। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामला मल्लावां थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला... मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव निवासी 7 साल का अबू सालेह सोमवार को घर के पास उर्स मेले में गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। 3 मई को अबू सालेह के पिता अकील को एक फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा, तुम्हारा बेटा अबू सालेह उनके पास है। उसकी जान के बदले 7 लाख रुपए चाहिए। बदमाशों ने पिता से चेक करने के लिए ऑनलाइन 100 रुपए भी ट्रांसफर करवाए। 5 मई मंगलवार दोपहर 3.30 बजे मदरसे के पीछे मकई के खेत में अबू का शव गड्ढे में दबा मिला। चेहरे और सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों की भीड़ लग गई। इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है पुलिस को अपहरण और फिरौती की जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं, जिसका खामियाजा मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में रिटायर्ड ADO के घर का ताला तोड़कर चोरी:जेवर-कैश उड़ा ले गए, शादी में परिवार गया था; जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    लूट करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:कलेक्शन एजेंट से गैंग के साथ लुटे थे 75 लाख, 6 आरोपी पहले जा चुके जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment