Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    62 विधायकों का व्यवहार खराब, इनमें 4 मंत्री:यूपी में सबसे ज्यादा लोगों ने विकास के मुद्दे पर विधायकों को पसंद-नापसंद किया

    3 hours ago

    2

    0

    दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में लोगों ने 62 विधायकों का व्यवहार खराब बताया। इनमें 4 महिला विधायक और 4 मंत्री शामिल हैं। यूपी में सबसे ज्यादा लोगों ने विकास के मुद्दे पर विधायकों को पसंद-नापसंद किया। 400 विधायकों में से 281 को लोगों ने विकास कार्य नहीं कराने पर नापसंद किया। जिन 8 विधायकों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। इनमें भाजपा के 5, सपा के 1 और निषाद के 2 विधायक शामिल हैं। सर्वे रिजल्ट को हम 2 तरह से समझते हैं- महिला विधायकों पर जनता की राय डेवलपमेंट नहीं कराने पर 41 नापसंद यूपी विधानसभा में 51 महिला विधायक हैं। इनमें 30 भाजपा की हैं। सपा की 15, अपना दल (एस) की 4, आरएलडी और कांग्रेस से 1-1 महिला विधायक हैं। मंत्रियों पर जनता की राय डेवपलमेंट नहीं कराने पर 39 मंत्रियों में 30 से नाराजगी योगी मंत्रिमंडल में 54 मंत्री हैं। इनमें 14 MLC और 40 विधायक हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। भास्कर सर्वे में सामने आया कि सीएम को छोड़कर 39 मंत्रियों में 30 से लोग डेवलपमेंट नहीं कराने से नाराज हैं। इन 30 मंत्रियों में 11 कैबिनेट मंत्री, 8 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 11 राज्य मंत्री शामिल हैं। ---------------------------- ये खबरें भी पढ़ें - 13 मंत्रियों की सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद, डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन; यूपी के मंत्रियों की सीटों का हाल दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया है कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को जनता दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए ‘हां’ बोला है, जबकि 3 मंत्रियों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। 4 मंत्रियों को जनता ने उनके खराब व्यवहार के कारण पसंद नहीं किया। सर्वे में विधायकों को पसंद करने या नापसंद करने की वजह भी पूछी गई थी। पढ़िए पूरी खबर... यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद, सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा वालों को जूते मारो कहने वाले राजभर जेल जाएंगे?:सपा विधायक ने कहा- इनसे बड़ा कोई धोखेबाज नहीं; जोरदार बहस
    Next Article
    आज बुद्ध पूर्णिमा पर इस विधि करें स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment