Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 साल की बच्ची का गाल खा गया कुत्ता…VIDEO:झांसी में कन्या भोज खाने जा रही मासूम को नाली में गिराकर नोंचा, 24 टांके लगे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में स्ट्रीट डॉग 6 साल की मासूम बच्ची का गाल खा गया। मासूम बच्ची पड़ोसी के घर कन्या भोज में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी काले रंग का डॉग ने एकदम अटैक कर दिया। डॉग ने बच्ची को पटकते हुए सड़क किनारे नाली में गिराया। फिर उस पर झपट्टा मारते हुए गाल का मांस नोचा और कंधे में भी काट लिया। बच्ची के रोने- चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई आई और कुत्ते को ललकाराते हुए भगा दिया। डॉग के अटैक से बच्ची बेहोश हो गई। उसे परिजन समथर सीएचसी ले गए। जहां से बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची के गाल पर 24 टांके आए हैं। घटना शुक्रवार की है, आज इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पूरा मामला समथर के नई बस्ती मोहल्ले का है। देखें घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… मामले से जुड़ा 1.20 मिनट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे आ रहा है कि पहले बच्ची की ताई पड़ोसी के घर पर जाती है। 32 सेकेंड बाद काले रंग का डॉग आता है और वो गली से पड़ोसी के घर की तरफ चला जाता है। इसके 13 सेकेंड बाद मासूम बच्ची पैदल आती है और गली से पड़ोसी के घर की तरफ मुड़ने लगती है। तभी डॉग वापस आता है। यह देख बच्ची घबरा जाती है और रुक जाती है। तभी डॉग दौड़ते हुए उस पर अटैक कर देता है। बच्ची को पटककर उसे नाली में गिराता है और गाल खा लेता है। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई चिल्लाते हुए उसे भगाती है। तब जाकर डॉग भागता है। KG में पढ़ती है मासूम बच्ची समथर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी हरवंश शिल्पकार ने बताया- मेरी 6 साल की बेटी शिवांगी कस्बे के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में KG कक्षा में पढ़ती है। अभी स्कूल की छुट्‌टी चल रही है। शुक्रवार को रामनवमी पर पड़ोस के मुन्ना के घर पर कन्या भोज का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए बेटी मुन्ना के घर जा रही थी। पहले उसकी ताई शांतिदेवी मुन्ना के घर पहुंची। थोड़ी देर बाद बच्ची भी पहुंच गई। तभी काले रंग के स्ट्रीट डॉग ने बच्ची पर अटैक कर दिया। उसका गाल खा गया। कंधे पर भी काटा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ताई चिल्लाते हुए भागी। तब जाकर कुत्ता भागा। हमले के बाद बेहोश हो गई बच्ची बच्ची के ताऊ तुलसीदास ने बताया- कुत्ता भतीजी शिवांगी का गाल खा गया। उसके गाल से खून ही खून बह रहा था। उसकी ताई शांतिदेवी ने कुत्ते को भगाया और बच्ची को घर लेकर आई। घर पर बच्ची बेहोश हो गई। फौरन उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से मोंठ रेफर कर दिया। मोंठ में प्राथमिक उपचार के बाद भतीजे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे के गाल पर 24 टांके लगाए हैं। घटना के बाद से बच्ची दहशत में है। गाय को भी काटा बच्ची के पिता ने बताया कि डॉग पालग हो चुका है। वह एक गाय को भी काट चुका है। इससे गाय की मौत हो गई। अब पता चला कि डॉग भी मर चुका है। मेडिकल कॉलेज में बेटी के गाल पर 24 टांके लगाए गए है। अभी बेटी बहुत डरी हुई है। दहशत और खौफ में है। ………….. ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे:काशी में कहा- गाय, शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेंगे; पहले रोकेंगे-टोकेंगे फिर ठोकेंगे वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार यानी 23 मार्च को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस ने 4 महीने के लिए पेट्रोल निर्यात रोका:1 अप्रैल से लागू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर
    Next Article
    आशुतोष ब्रह्मचारी को बम से उड़ाने की धमकी:अनजान नंबर से कॉल आई; कहा- शंकराचार्य के खिलाफ पैरवी बंद करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment