Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 महीने में 7 बार भागी बेटी...पिता ने जान दी:तेरहवीं से पहले कोटेदार संग फरार, सुल्तानपुर में मां बोली- बेटी भगाने वाले ने पति को मार डाला

    17 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में एक नाबालिग 6 महीने में 7 बार अपने घर से भाग निकली। इससे आहत उसके पिता ने 18 दिन पहले फंदे पर लटक कर जान दे दी। नाबालिग की मां ने मामले में गांव के 40 साल के कोटेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को बताया- पति की तेरहवीं भी बीती थी तब तक कोटेदार फिर से मेरी बेटी को भगा ले गया। उसने ही दो साथियों के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी। फिर उनके शव को फंदे से लटका दिया। अब कोटेदार से मुझे भी जान का खतरा है पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर में रखा है। नाबालिग का कहना है कि, मां की प्रताड़ना से ही तंग आकर मैं बार-बार घर से भाग जाती हूं। मेरा किसी से अफेयर नहीं है। मेरी मां झूठा आरोप लगाती रहती हैं। पूरा मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अब मामला विस्तार से… कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया- गांव के रहने वाला कोटेदार अवनीश सिंह राजपूत ने पिछले 7 महीने से मेरी नाबालिग बेटी (16) को प्रेमजाल में फंसा रखा है। अवनीश सिंह पिछले 6 महीने में मेरी बेटी को करीब 7 बार बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जा चुका है। वह उसे 7-8 दिन अपने पास रखता है, इसके बाद छोड़ देता है। बीते 4 मई को भी आरोपी मेरी बेटी को भगा ले गया था। जिसके बाद 5 मई को मेरे पति (50) ने थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 7 मई को मेरे पति का शव घर में फंदे से लटका मिला। अवनीश सिंह राजपूत और उसके साथियों आशीष और बबलू ने ही मेरे पति की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया था। आरोपियों से हमें जान का खतरा महिला ने आरोप लगाते हुए कहा- अवनीश सिंह राजपूत, आशीष और बबलू से मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। मेरी प्रशासन से अपील है कि मेरे पति के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा दी जाए। बेटी बोली- मां झूठ बोलती हैं थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया- महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया है। अब नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा। नाबालिग ने अफेयर के आरोपों से इनकार किया है। इसलिए फिलहाल अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। महिला के पति पेशे से कारपेंटर थे। लखनऊ में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। नाबालिग अपने 5 भाई बहनों में सबसे बड़ी है। वह 5वीं कक्षा तक ही पढ़ी है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए.. अब्बास अंसारी के घर पर आधी रात पुलिस की दबिश:सीओ ने पूछा- यहां कैसे रह रहें, गनर क्यों बदला?; नोटिस थमाया माफिया मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास पर रविवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्तार के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी वहां अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर करीब 15 मिनट तक गेट नहीं खुला। हालांकि, गेट खुलने पर जब सीओ सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में टीम अंदर दाखिल हुई तो अब्बास अंसारी अंदर मौजूद मिले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में मां के डांटने पर बेटी ने किया सुसाइड:भाई से चावल ज्यादा खाने को लेकर हुआ था झगड़ा, कमरे में फंदा बनाकर लटकी
    Next Article
    वॉइस प्रिंसिपल का बेटा गोमती नदी में कूदा:साढ़े पांच घंटे बाद शव मिला, लखनऊ में UPSC का पेपर खराब हो गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment