Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मां के डांटने पर बेटी ने किया सुसाइड:भाई से चावल ज्यादा खाने को लेकर हुआ था झगड़ा, कमरे में फंदा बनाकर लटकी

    9 hours ago

    2

    0

    झांसी में 17 साल की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। लड़की का अपने छोटे भाई से झगड़ा हो गया था। भाई ने अपनी थाली में चावल ज्यादा परोस लिए थे। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। काम से मां जबब घर लौटी तो भाई रोने लगा। इस पर मां ने लड़की को डांट दिया। तब अंकिता कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। परिजनों ने आवाज दी, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर किसी तरह दरवाजा खोला। तब कमरे के अंदर लोहे के पाइप पर अंकिता साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाल टांडा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए कम चावल मिलने पर झगड़ा हुआ बड़ागांव के बाल टांडा गांव निवासी बिटोली वर्मा ने बताया- मैं और मेरी पत्नी ममता मजदूरी करते हैं। हमारी 3 बेटी मालती (20), अंकिता (17), गुल्लो (15) और दो बेटे जयदेव (12), भरे (7) थे। अभी सिर्फ बड़ी बेटी मालती की शादी हुई है। अंकिता पढ़ाई छोड़ चुकी थी और घर पर रहती थी। रोजाना की तरह मैं अपनी पत्नी ममता के साथ मजदूरी पर गया था। बच्चे घर पर थे। खाने के लिए दाल-चावल बनाकर गए थे। दोपहर में जयदेव ने चावल ज्यादा परोस लिए, जबकि अंकिता को कम चावल मिले। इस बात को दोनों के बीच झगड़ा हो गई। मारपीट हो गई। मां ने डांटा को कमरे में चली गई पिता ने आगे बताया- रात लगभग 9 बजे मैं और मेरी पत्नी घर पहुंचे। तब जयदेव ने झगड़े के बारे में बताया। इस पर पत्नी ममता ने अंकिता को डांट दिया। अंकिता गुस्सा होकर कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। देर रात दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। तब पुलिस को फोन लगाया। जिद्दी स्वभाव की थी अंकिता पिता ने आगे बताया कि पुलिस ने आकर किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे के अंदर गए तो लोहे के पाइप पर साड़ी का फंदा बनाकर अंकिता लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। अंकिता बहुत जिद्दी स्वभाव की थी। उसे बात-बात पर गुस्सा आता था। जब वो कमरे में गई तो हम लोगों ने सोचा कि गुस्सा शांत होने पर आ आ जाएगी। मगर वो काफी देर तक बाहर नहीं आई। तब शक हुआ और पुलिस को बुलाया। बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि मां के डांटने के बाद अंकिता ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा, डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए। 41 डिग्री तापमान में मार्को रूबियो 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमे।जेनेट ने ताज को देखकर कहा- बेहद खूबसूरत। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने यूपी से दतिया पहुंचा युवक:कलेक्ट्रेट में बेहोश होकर गिरा, कलेक्टर मिले तो बोला- अब ब्रेकअप होने से बच गया
    Next Article
    6 महीने में 7 बार भागी बेटी...पिता ने जान दी:तेरहवीं से पहले कोटेदार संग फरार, सुल्तानपुर में मां बोली- बेटी भगाने वाले ने पति को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment