Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वॉइस प्रिंसिपल का बेटा गोमती नदी में कूदा:साढ़े पांच घंटे बाद शव मिला, लखनऊ में UPSC का पेपर खराब हो गया था

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में इंटर कॉलेज की वॉइस प्रिंसिपल का बेटा गोमती नदी में कूद गया। करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसका शव मिला। घटना आज, सोमवार सुबह की है। मृतक की पहचान प्रखर आनंद पाल (26) निवासी आलमबाग के रूप में हुई। उसकी मां सुष्मलता राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वॉइस प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। बेटे के नदी में कूदने की जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पहुंचीं। मां का घाट पर रो-रोकर बुरा हो गया। उन्होंने रोते हुए बताया कि कल वह UPSC का पेपर देने गया था। बता रहा था कि उसका पेपर खराब हो गया है। मैंने कहा था कि कोई बात नहीं बेटा। तुम अच्छे बच्चे हो। दूसरी मीटिंग के पेपर पर ध्यान देना। इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई। पिता विष्णु गोपाल पाल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। 2 तस्वीरें देखिए- ट्रॉमा सेंटर मोर्चरी में खड़ी मिली स्कूटी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह ट्रॉमा सेंटर मोर्चरी के पास एक स्कूटी खड़ी मिली। कुछ देर बाद लोगों ने वहां करीब 200 मीटर दूर प्रखर को गोमती नदी में छलांग लगाते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। पुलिस का कहना है कि करीब साढ़े पांच घंटे सर्च अभियान चलाया गया। युवक का शव पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मां के कॉलेज के सामने नदी में कूदा प्रखर जहां पर नदी में कूदा, उसी के सामने हुसैनाबाद इंटर कॉलेज है। कॉलेज के पास में ही पोस्टमॉर्टम हाउस है। प्रखर की स्कूटी की डिक्की में उसके कपड़े रखे हुए हैं। इस पर उसका हेल्मेट भी लगा हुआ है। ----------------------------- तब तक ये खबर पढ़िए- मां ने बेटे को गोद में लेकर सुसाइड किया : गोमती नदी में कूदी, पति की डेढ़ साल पहले हुई थी मौत; लिखा- देवर और सास ने तंग किया लखनऊ में एक मां ने अपने 6 साल के बेटे को गोद में लेकर गोमती में छलांग लगा दी। दोनों की डेडबॉडी 2 दिन बाद चौक इलाके में लेटे हनुमान मंदिर के पास गोमती में उतराती मिलीं। महिला के बुर्के में एक सुसाइड नोट मिला है। उस पर देवर और सास ने तंग किया है। पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से प्रताड़ित किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 महीने में 7 बार भागी बेटी...पिता ने जान दी:तेरहवीं से पहले कोटेदार संग फरार, सुल्तानपुर में मां बोली- बेटी भगाने वाले ने पति को मार डाला
    Next Article
    राज्यमंत्री प्रतिभा ने अधिशासी अधिकारी की लेटलतीफी पर जताई नाराजगी:निरीक्षण के दौरान एक घंटे तक नदारत मिले, जवाब तलब किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment