Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    528 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने मिर्जापुर पुलिस और लखनऊ सर्विलांस टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 528 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 2400 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरकछा कलां मीलस्टोन-135 के पास घेराबंदी कर की गई थी। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रवि सोनकर (निवासी शाहपुर चौसा) और इमरान (निवासी जसोवर) के रूप में हुई है। ये दोनों मिर्जापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दारानगर मड़िहान निवासी रामधनी से सस्ते दामों पर हेरोइन खरीदते थे और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचते थे। तस्करों ने यह भी खुलासा किया कि वे लगातार जगह बदल-बदल कर हेरोइन बेचते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। उन्होंने सप्लायर रामधनी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई में एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह समेत कई पुलिसकर्मी और लखनऊ सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के पेपर मिल में लगी आग:वेस्ट पेपर बंडलों में भड़की चिंगारी, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद काबू पाया
    Next Article
    हरदोई में सपा की आपात बैठक:संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा, अब तक 25 हजार स्नातक वोट बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment