Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 हजार का इनामी अभय प्रताप गिरफ्तार:बदायूं में HPCL कांड का साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में HPCL कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 50 हजार रुपये के इनामी अभय प्रताप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से पकड़ा, जिसके बाद बदायूं में मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, अभय प्रताप लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदायूं पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सक्रिय थीं। फिरोजाबाद, कासगंज, एटा और बरेली जैसे आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही थी। कई दिनों से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसे बदायूं लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभय ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आरोपी ने कबूल किया कि उसने इलाके में दहशत फैलाने और गुंडागर्दी के लिए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जमा किए थे। ये हथियार उसने अपने गांव में एक बंद पड़े मकान में छिपा रखे थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि चर्चित डबल मर्डर में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी उसी ने अजय को उपलब्ध कराए थे। पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची। जैसे ही बरामदगी की कार्रवाई शुरू हुई, अभय प्रताप ने अचानक मौके का फायदा उठाते हुए एक लोडेड तमंचा निकाला और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान चली गोलियों में अभय प्रताप के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल आरोपी अभय प्रताप को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा बवाल के बाद सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई:3000 रुपए तक वेतन बढ़ा; कल हिंसक प्रदर्शन में 350 फैक्ट्रियों में हुई थी तोड़फोड़
    Next Article
    किडनी कांड के सरगना रोहित का कुबूलनामा:“कमांडो सर्जरी” किडनी ट्रांसप्लांट का कोडवर्ड, 30 लाख में सर्जरी का ठेका, एजेंट लाते थे डोनर-रेसिपिएंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment