Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा बवाल के बाद सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई:3000 रुपए तक वेतन बढ़ा; कल हिंसक प्रदर्शन में 350 फैक्ट्रियों में हुई थी तोड़फोड़

    5 hours ago

    2

    0

    नोएडा में हिंसक आंदोलन के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी गई है। नाराज कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए बनाई गई हाईलेवल कमेटी की सिफारिशों के बाद सरकार बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों को तत्काल राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, दिनभर हुए बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी सोमवार देर रात नोएडा पहुंची थी। कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ देर रात तक बैठक की। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। देर रात करीब डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी। आदेश में कहा गया कि सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई गई कि सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 20 हजार कर दिया है, लेकिन कंपनियां इस आदेश का पालन नहीं कर रही हैं। इस वजह से कर्मचारी भड़के। इससे पहले, नोएडा में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 350 से ज्यादा इंडस्ट्री में तोड़फोड़ की। 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं। 150 वाहन तोड़ दिए। पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया है। 60 पर केस दर्ज किया है। फिलहाल माहौल शांत है। इंडस्ट्रियल इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। मामले में सरकार ने हाईलेवल कमेटी बनाई है। कर्मचारियों से औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहने को कहा है। पहले हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… कहां और कैसे भड़की हिंसा- आगजनी? नोएडा में बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैसलमेर में हैवानियत की हद पार, युवक को बेरहमी से पीटकर घसीटा, दरिंदगी के बाद वीडियो भी किया वायरल
    Next Article
    50 हजार का इनामी अभय प्रताप गिरफ्तार:बदायूं में HPCL कांड का साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment