Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 राज्यों में चुनावी नतीजे के मोमेंट्स:BJP का झालमुड़ी बांटकर जश्न, TMC ऑफिस पर सन्नाटा; चेन्नई में विजय के पूरे परिवार ने सीटी बजाई

    10 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। बंगाल में भाजपा की बढ़त के बीच जश्न शुरू हो गया है। कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बनी। चेन्नई में DMK ऑफिस पर पहले जश्न जैसा माहौल था लेकिन अब टेंट खोल दिए गए हैं। काउंटिंग के बीच 9 मोमेंट्स… 1. कोलकाता में BJP ऑफिस पर झालमुड़ी बंटी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। 2. कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह के समय कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं। 3. विजय के परिवार ने सीटी बजाकर जश्न मनाया तमिलनाडु के चेन्नई में TVK पार्टी के चीफ विजय के परिवार ने उनके आवास पर सीटी बजाकर जश्न मनाया। उनकी पार्टी राज्य में बढ़त बनाए हुए है। पार्टी इस समय 234 में से 104 सीटों पर आगे चल रही है। 4. दिल्ली भाजपा हेडक्वार्टर पर जलेबी बनी दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारियां दिखने लगीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जलेबी बनानी शुरू कर दी। पार्टी असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाए हुए है। 5. DMK ऑफिस से टेंट हटाए गए चेन्नई में DMK पार्टी के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवलयम में टेंट हटाए जा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी तीसरे स्थान पर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK नंबर बन पार्टी बनकर उभरी है। 6. दिल्ली में बैंड-बाजा के साथ भाजपा का जश्न दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया जा रहा है। बैंड-बाजा की टीम पहुंच गई है। शाम 7 बजे PM मोदी यहां पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से शाम 5 बजे तक जुटने को कहा गया है। 7. सिलिगुड़ी में BJP कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाए बंगाल के सिलिगुड़ी में भाजपा ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने यहां एक-दूसरे को भगवा रंग के अबीर-गुलाल लगाए और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। 8. केरल में बढ़त को लेकर कांग्रेस का जश्न दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर पर जश्न शुरू हो गया है। केरल में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। UDF ने दोपहर 12 बजे तक आंकड़ों में बहुमत पार कर लिया है। 9. तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस हेडक्वार्डर पर केक कटे केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर में केक काटकर जश्न मनाया गया। इसमें पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश शामिल हुए। 10. गौरव गोगोई अपनी सीट से पिछड़े असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट से उम्मीदवार गौरव गोगोई अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। काउंटिंग के दौरान उनके चेहरे पर निराशा दिखी। -------------------------------- विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकार: 6% वोट बढ़ने से 115 सीटों का फायदा, TMC को इतना ही नुकसान रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, TVK नंबर वन पार्टी; केरल में कांग्रेस, असम में BJP की सरकार बारामती से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आगे: महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त:DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से तंबू समेटे; केरल में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार
    Next Article
    SC ने ट्रांसजेंडर एक्ट संशोधन पर केंद्र-राज्यों को नोटिस दिया:'सेल्फ आइडेंटिफिकेशन' खत्म करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने 6 हफ्ते में जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment