Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 साल बाद टूटा शिवनाथ सिंह का रिकॉर्ड:सेना के हवलदार सावन बरवाल ने नीदरलैंड में रचा इतिहास, मैराथन में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय सेना के हवलदार सावन बरवाल ने एथलेटिक्स की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 12 अप्रैल को नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित प्रतिष्ठित 'एनएन मैराथन' में फुल मैराथन (42.195 किमी) दौड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड (नेशनल रिकॉर्ड) अपने नाम कर लिया है। एडीजी मिलिट्री सर्वे के अंतर्गत देहरादून स्थित 501 एफएसईजी यूनिट में कार्यरत सावन ने यह दूरी महज 2 घंटे 11 मिनट 58 सेकंड में पूरी की। भारतीय एथलेटिक्स का सबसे पुराना रिकॉर्ड टूटा सावन के इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास का सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाला रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले फुल मैराथन का नेशनल रिकॉर्ड महान धावक शिवनाथ सिंह के नाम था। उन्होंने 1978 में 2 घंटे 12 मिनट (2:12:00) के समय के साथ यह कीर्तिमान स्थापित किया था। पिछले 48 सालों से यह रिकॉर्ड अजेय था, जिसे अब सावन बरवाल ने पीछे छोड़ दिया है। तेज हवाओं को चीरते हुए पहली ही मैराथन में छा गए सावन सावन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस बेहद प्रतिस्पर्धी दौड़ में एलीट वर्ग में 20वां स्थान हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि यह उनके करियर की पहली फुल मैराथन थी। अंतिम चरण में नीदरलैंड का मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण था और तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन सावन ने गजब का धैर्य और दृढ़ता दिखाते हुए अपनी लय नहीं टूटने दी और फिनिश लाइन पार की। मंडी के छोटे से गांव से आर्मी तक का सफर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर स्थित एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले सावन की यह कामयाबी उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का नतीजा है। 2019 में भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद से ही उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी थी। सेना की खेल प्रोत्साहन नीति और सावन की लगन ने आज देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि लंबी दूरी की दौड़ में भारत की स्थिति को मजबूत करेगी और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज आमने-सामने होंगे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी:वैभव के 4 मैचों में 2 अर्धशतक; ईशान ने सीजन में जीता सिर्फ एक मैच
    Next Article
    IPL 2026 के शेड्यूल में बीसीसीआई ने किया बदलाव का ऐलान, अहमदाबाद में चुनाव बना वजह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment