Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 घंटे में 10.2°C गिरा तापमान, सुबह से निकली धूप:आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, कल से बढ़ेगा तापमान

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से धूप निकली हुई है। हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इधर, मौसम के बदले मिजाज के बीच पिछले 48 घंटों में आगरा का तापमान 10.2°C गिर गया है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 3 मई को जहां अधिकतम तापमान 39.6°C था वहीं, 5 मई को गिरकर ये 29.4°C पर आ गया। वहीं, 24 घंटे में 3.2°C की गिरावट आई है। 4 मई को अधिकतम तापमान 32.6°C था। हालांकि 4 की तुलना में 5 मई को रात के तापमान में 3.8°C की बढ़ोत्तरी हुई है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… बुधवार सुबह का मौसम मंगलवार की अपेक्षा बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को जहां दिनभर बादल छाये रहे थे, तेज हवाएं चल रही थीं वहीं, बुधवार सुबह से धूप निकल रही है। हल्की हवा चल रही है, जिसकी वजह से गर्मी ज्यादा नहीं है। मंगलवार सुबह कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई थी वहीं, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो गई थी। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया था। रात तक हवाएं चलती रहीं। पिछले सप्ताह से आगरा का मौसम काफी बदला हुआ है। पिछले बुधवार और गुरुवार को काफी बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे। रविवार शाम से आगरा में तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार रात को ग्रामीण क्षेत्र में काफी तेज बारिश भी हुई थी। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने का अलर्ट है। बादल छाये रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में DJ पर नाचने को लेकर मारपीट:बारातियों को पीटने वालों को पुलिस ने दबोचा, FIR दर्ज की
    Next Article
    अमीर आलम खान ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की:कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़, कहा- आजाद समाज पार्टी के बिना सरकार बनाना आसान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment