Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 महीने बाद आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह:स्वागत में बन रहे 3 लाख रसगुल्ले, बड़ी दावत; मोकामा में 50km लंबा रोड शो

    10 hours ago

    2

    0

    मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को RJD नेता दुलारचंद हत्याकांड में पटना HC से जमानत मिल गई है। आज यानी सोमवार को वो दोपहर 2 बजे जेल से बाहर आएंगे। अनंत सिंह जेल से छूटने के बाद सीधे विधायक आवास जाएंगे। अनंत सिंह के स्वागत में उनके आवास पर बड़े दावत की तैयारी है, जिसके लिए 3 लाख रसगुल्ले बनाए गए है। हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहां से मंगलवार, 24 मार्च को मोकामा के लिए रवाना होंगे। अपने विधानसभा में 50km लंबा रोडशो करेंगे। इस दौरान बड़हिया महारानी स्थान मंदिर तक मोकामा सड़क मार्ग से जाएंगे। रास्ते में कई जगह समर्थक उनका स्वागत करेंगे। 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। कोर्ट में पेशी के बाद 2 नवंबर को अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया, लगभग 4 महीने बाद बेल मिली है। पहले स्वागत के लिए चल रही तैयारियों की तस्वीरें… पटना के माल रोड स्थित अनंत सिंह के आवास पर जोरदार तैयारियां कल जेल से बाहर आने की खुशी में अनंत सिंह के पटना के माल रोड स्थित आवास पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। पटना आवास पर बड़ा-सा पंडाल बनाया जा रहा है। करीब 1 से डेढ़ हजार कुर्सियां मंगाई गई हैं। गर्मी को देखते हुए बड़े-बड़े पंखे-कूलर भी मंगाए जा रहे हैं। ताकि उनके समर्थकों को परेशानी न हो। यहां कल करीब 10-15 हजार से अधिक समर्थकों के जुटने की संभावना है। उनके समर्थकों का कहना है कि जब उनका काफिला चलता है, तो गाड़ियों की गिनती नहीं होती है। अनगिनत गाड़ियां चलती हैं। तीन लाख में रसगुल्ले, कई तरह के व्यंजन बन रहे हजारों की संख्या में जुटने वाले समर्थकों के लिए अनंत सिंह के पटना आवास पर भोज की भी तैयारी की जा रही है। लोगों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे। पनीर की अलग-अलग डिश, दाल, मिक्स वेज, पूड़ी-रोटी, लिट्टी, कचौड़ी और पुलाव भी बनाया जा रहा है। मिठाई में रसगुल्ला, गुलाब जामुन भी बनाए जा रहे हैं। तकरीबन दो से तीन लाख में रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। जो बाढ़ में बनाया जा रहा है। वहीं से रसगुल्ले बनकर पटना आएगा। पटना में रसगुल्ले के अलावा बाकी सब यहीं बनेगा। अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड की पूरी कहानी हत्या के दूसरी रात हुई थी गिरफ्तारी 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। करीब 4 महीने से वो जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में अनंत सिंह के वकील ने बेल को लेकर पटना हाईकोर्ट में 4 दलील रखी थी। पटना HC में रखी गई 4 दलीलें… 1. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के बाएं पैर की ऐड़ी में खुद गोली मारी थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण में लाठी से मारना और गाड़ी से कुचलने का जिक्र है। 2. महत्वपूर्ण दलील यह दी कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए थे और किसी ने भी अपने बयान में ये नहीं कहा कि अनंत सिंह ने गोली चलाई थी। 3. दुलारचंद के जिस पोते के बयान पर केस दर्ज हुआ, उसने अपने पिता को जब पहला कॉल किया था तब कहा कि दादा जी की मौत हो गई है, ये नहीं कहा कि उनकी हत्या हुई है। 4. अनंत सिंह एक पॉलिटिशियन हैं और इस वजह से भी लोग उनके ऊपर बेवजह का आरोप लगाते रहते हैं। दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। दुलारचंद ने अनंत सिंह की पत्नी को कहा था नाचने वाली दुलारचंद ने हत्या से 2 दिन पहले अनंत सिंह की पत्नी के लिए आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, ‘वो नीलम देवी नहीं नीलम खातून है। चुनाव लड़ रही थी तो लोग दरी लेकर दौड़ रहे थे। कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। अनंत सिंह ने उसे रख लिया। दोनों की कोई शादी हुई थी? नीलम देवी भूमिहार थोड़े ही है।’ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कहा है कि वो अब विधानसभा चुनाव का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद जब वो बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे। बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा।' निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को अनंत सिंह टाल गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा:तेल-गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मांगें गिलोटिन मैथड से पारित
    Next Article
    DM रंधावा के सुसाइड का VIDEO सामने आया:पत्नी बोलीं- 24 घंटे में पूर्व मंत्री को अरेस्ट करो वर्ना बच्चे लेकर सड़क पर बैठूंगी; मां बोली- मेरा पुत्त मारता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment