Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    32 लाख ठगी के आरोपी को मिली जमानत:बीमा पॉलिसी के नाम पर ऑनलाइन ठगे थे पैसे , कोर्ट ने आरोपी को दी राहत

    2 hours ago

    3

    0

    32 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गुलशन राजोरिया को राहत मिल गई है। जिला जज ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए उसकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं। यह मामला थाना साइबर क्राइम में दर्ज है। पुलिस के अनुसार वादी मनोज कालरा ने शिकायत में बताया कि उनकी Max Life Insurance में वर्ष 2016 से छह पॉलिसियां संचालित थीं। 18 मार्च 2023 को उन्हें कंपनी के नाम पर कॉल कर एक पॉलिसी के मैच्योर होने की जानकारी दी गई, जिसकी राशि 3,91,417 रुपये बताई गई। साथ ही सभी पॉलिसियों को बंद कर एक नई पॉलिसी लेने पर अधिक लाभ का लालच दिया गया। आरोप है कि झांसे में आकर वादी ने करीब 32 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन यह रकम उनके खाते में जमा नहीं की गई। बाद में खुद को ठगी का शिकार होने का अहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर गुलशन राजोरिया को इस मामले में नामजद किया गया। आरोपी की ओर से अधिवक्ता जैकी सिंह ने कोर्ट में तर्क प्रस्तुत किए, जिस पर सुनवाई के बाद जिला जज ने आरोपी की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाव हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच:ADM फाइनेंस को किया जांच अधिकारी नामित, हादसे में 15 पर्यटकों की हो चुकी है मौत
    Next Article
    कानपुर में 1947 पदों पर होगी होमगार्ड भर्ती, 3दिन एग्जाम:53 सेंटरों में 1.16 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, सबसे ज्यादा पूर्वी जोन में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment