Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दिन से लापता युवक का मिला शव:मैनपुरी के शहीद स्मारक पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक का शव शहीद स्मारक पर लटका मिला है। गुरुवार देर रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान विकास उर्फ विक्की (35 वर्ष) पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम विघरई के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी और तब से उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम ग्रामीणों को शहीद सुनील स्मारक पर उसका शव लटका हुआ मिला। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे यह 1-2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। यह घटना ग्राम कंजाहार में श्री हर्ष (28 वर्ष) के खेत में बने शहीद फौजी सुनील कुमार स्मारक के अंदर हुई। विकास उर्फ विक्की ने स्मारक के गेट के ऊपर बनी लोहे की ग्रिल से लोहे के तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया गया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवक का शव स्मारक पर लटका मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर सड़क हादसे में महिला सुपरवाइजर की मौत:गोला बाईपास रोड पर भूसौरिया चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में मारी टक्कर
    Next Article
    हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से कम मिलने पर जहर खाया:इलाज के दौरान मौत, गोंडा में हास्पिटल जाते समय हाथ जोड़कर बोली- भाभी मुझे माफ कर दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment