Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर सड़क हादसे में महिला सुपरवाइजर की मौत:गोला बाईपास रोड पर भूसौरिया चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में मारी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में एक सड़क हादसे में महिला सुपरवाइजर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे भूसौरिया चौराहे पर स्कूटी से सड़क पार करते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान बांसी गांव निवासी सुनीता कटिहार के रूप में हुई है, जो एक सुपरवाइजर थीं। वह अपने गांव बांसी से भूसौरिया की ओर आ रही थीं, तभी गोला-लखीमपुर बाईपास रोड पर यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने महिला के पास मिली फाइल से मोबाइल नंबर निकालकर उनके परिजनों को सूचित किया। सुनीता कटिहार के घर पर हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से तेज धूप, 40°C पहुंचा पारा:शनिवार को लू का यलो अलर्ट; 29 अप्रैल को बारिश के आसार
    Next Article
    3 दिन से लापता युवक का मिला शव:मैनपुरी के शहीद स्मारक पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment