Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से कम मिलने पर जहर खाया:इलाज के दौरान मौत, गोंडा में हास्पिटल जाते समय हाथ जोड़कर बोली- भाभी मुझे माफ कर दो

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक हाईस्कूल छात्रा ने परीक्षा परिणाम में कम अंक आने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। भीटी भदवाल गांव की 21 वर्षीय रूपा गुप्ता ने हाईस्कूल में 77.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जबकि उनका लक्ष्य 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना था। देर रात उन्होंने अपने घर के बरामदे में जहर खा लिया। रूपा को बरामदे में गिरता देख उनकी भाभी तुरंत मौके पर पहुंचीं और परिवार को सूचना दी। परिजन रूपा को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल ले जाते समय रूपा ने अपनी भाभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। 80 प्रतिशत का रखा था लक्ष्य रूपा गुप्ता ने कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 600 में से 464 अंक प्राप्त किए थे, जो 77.33 प्रतिशत बनते हैं। हालांकि, वह इस परिणाम से खुश नहीं थीं क्योंकि उन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का लक्ष्य रखा था और उसी के अनुसार तैयारी की थी। उन्होंने यह भी सोचा था कि इंटरमीडिएट के बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं करेंगी। देहात कोतवाली पुलिस ने रूपा गुप्ता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपा श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभागपुर पंडरी कृपाल की छात्रा थीं। तीनों भाइयों ने मिलकर पढ़ाया था रूपा अपने तीन भाइयों में सबसे छोटी थीं। उनके तीनों भाई प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करते हैं। जब रूपा डेढ़ वर्ष की थीं, तभी उनके पिता राधे श्याम गुप्ता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता सुमरिता और तीनों भाइयों ने मिलकर उन्हें पढ़ाया था। रूपा के तीसरे नंबर के भाई राजा गुप्ता का गौने का कार्यक्रम 26 अप्रैल को निर्धारित था, जिसकी तैयारियां परिवार में चल रही थीं। इस घटना से पहले ही बहन ने आत्महत्या कर ली। जानिए रूपा को किस विषय में कितने नंबर मिले थे रूपा गुप्ता की अगर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की बात करें तो हिंदी लिखित में 48 नंबर प्रैक्टिकल में 30 नंबर,इंग्लिश लिखित में 57 नंबर प्रैक्टिकल में 30 नंबर लिखित,गृह विज्ञान लिखित में 40 नंबर प्रैक्टिकल में 30 नंबर, विज्ञान लिखित में 33 नंबर प्रैक्टिकल में 30 नंबर, सामाजिक विज्ञान लिखित में 52 नंबर प्रैक्टिकल में 30 नंबर,कला लिखित में 54 नंबर और प्रैक्टिकल में 30 नंबर मिला था। अगर ग्रेड की बात करें तो ए और बी ग्रेड इन सभी 6 विषय में रूपा गुप्ता को प्राप्त हुआ था लेकिन उसके बावजूद भी रूपा गुप्ता ने अपनी जान दे दी है। 'मम्मी फेल हो गई हूं, मैं अब नहीं पढ़ूंगी' माता सुमरिता ने रोते हुए बताया कि हमारी बिटिया खत्म हो गई है मुझे मेरी बेटी ने कहा था कि मम्मी में फेल हो गई हूं अब मैं नहीं पढ़ूंगी फिर इसके बाद वह जाकर के सो गई थी और कोई बात नहीं थी। जब इलाज के लिए उसे लेकर के मोटरसाइकिल पर बैठकर लोग जा रहे थे तो उसने हाथ जोड़कर के हमारी बहू से बोली की भाभी हमको माफ कर दोगे। मेरी बिटिया हमसे कह रही थी कि अम्मा मुझे 12वीं तक पढ़ा दीजिए वो सोच रही थी कि हम पढ़ लेंगे 12वीं तक तो मुझे नौकरी मिल जाएगी, लेकिन उससे पहले हमारी बेटी खत्म हो गई है। जांच में जुटी पुलिस गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कल हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी और रिजल्ट आने के बाद 4-5 घण्टे बाद ही देर रात में मन मुताबिक रिजल्ट ना आने के चलते जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए थे जहां इसे मृत्यु घोषित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 दिन से लापता युवक का मिला शव:मैनपुरी के शहीद स्मारक पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गाजीपुर दुष्कर्म-हत्या: विश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन:दोषियों की गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment