Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27 साल बाद कुंवर खुशरत राय स्कूल में गुरु-शिष्य समागम:पूर्व छात्रों ने 50 से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी के कुंवर ख़ुस्वक्त राय स्कूल में 1998-99 बैच के पूर्व छात्रों ने 27 साल बाद एक गुरु-शिष्य समागम का आयोजन किया। इस अवसर पर 50 से अधिक पूर्व शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा का एक महत्वपूर्ण उत्सव बन गया। हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ और प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों से आए शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। विद्यालय की नींव रखने वाली सरोजिनी गुप्ता की दूरदर्शिता और संस्कारों का प्रभाव आज भी कायम है। वर्तमान में, विजय गुप्ता के प्रबंधन और प्रधानाचार्य भारती के नेतृत्व में विद्यालय प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना और स्वागत के साथ हुई। विजय गुप्ता ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिवंगत शिक्षकों और साथियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। पूर्व छात्रों ने एक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसने उनके शैक्षणिक वर्ष की यादें ताजा कीं। इस आयोजन की पहल 14 जनवरी को निहारिका और विशाल ने की थी। उन्होंने एक व्हाट्सएप समूह बनाकर 'ईच वन, रीच वन' की भावना से सभी पूर्व छात्रों को जोड़ा। लखीमपुर से हरविंदर और स्वीटी ने कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था संभाली। लवली, शुभा, नवीन, सौरभ, रजनी दीप्ति, अनुज, सौम्या और नीतू सहित पूरी टीम ने मंच संचालन, स्किट, रिटर्न गिफ्ट और मोमेंटो जैसी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में युवक नाले में गिरा, VIDEO:पहचान नहीं बता सका, नशे में होने की आशंका
    Next Article
    पूर्व CM उमा भारती को चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा:समय से पहले रवाना हुई ट्रेन, रेल मंत्री से की झांसी में हुई घटना की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment