Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25% किसानों ने नहीं बनवाई फार्मर रजिस्ट्री:सरकारी योजनाओं और गेहूं खरीद के लिए यह अनिवार्य

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, सरकारी केंद्रों पर बिना फार्मर रजिस्ट्री के न तो गेहूं-धान की खरीद की जाएगी और न ही सब्सिडी पर कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक या कीटनाशक वितरित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया, शेष बचे किसानों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई है, वे 30 अप्रैल तक इसे हर हाल में बनवा लें। इसके लिए गांवों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। वंचित किसान नजदीकी कैंप, जनसेवा केंद्र, स्वयं मोड ऐप या सहायक मोड ऐप के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना संभव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में अब किसानों को बीज, उर्वरक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ केवल फार्मर रजिस्ट्री (किसान पहचान पत्र) धारकों को ही मिलेगा। हरदोई में अभी भी लगभग 25 प्रतिशत पात्र किसानों ने यह रजिस्ट्री नहीं बनवाई है। इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश ने सभी विभागों को पत्र जारी कर इसे अनिवार्य करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार, बीज, उर्वरक और पीएम किसान योजना के लाभ के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली सभी खरीद में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। कृषि, सिंचाई, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन और गन्ना जैसे अन्य विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं में भी किसान पहचान पत्र को अनिवार्य किया गया है। कृषि विभाग में उर्वरक, बीज और कीटनाशी वितरण में फार्मर रजिस्ट्री को आधार बनाया गया है, जिसे 1 मई 2026 से लागू किया जाएगा। कृषि निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 6 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक शिविर लगाकर किसान पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ट्रैफिक सुधार को लेकर बैठक:ट्रांसपोर्टर्स और प्रशासन मिलकर सुधारेंगे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
    Next Article
    सहारनपुर एसपी ग्रामीण ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण:अभिलेख व्यवस्था में मिलीं खामियां, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment