Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी बदमाश कानपुर में गिरफ्तार:बेकनगंज पुलिस ने सहयोगी समेत दो को दबोचा

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बेकनगंज पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेकनगंज पुलिस ने रविवार विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहा आरोपी तस्लीम उर्फ राहिल पुत्र अमीन, निवासी तलाक महल, थाना बेकनगंज, लंबे समय से फरार था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी अपने एक सहयोगी के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद लईक उर्फ मो. रफीक, निवासी रेल पटरी क्षेत्र, थाना बेकनगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तस्लीम उर्फ राहिल के खिलाफ मारपीट, धमकी, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। वहीं उसके सहयोगी मोहम्मद लईक का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बोले बेकनगंज थाना प्रभारी थाना बेकनगंज के प्रभारी मोईन खान के बताया की पकड़े गए दोनों युवक शातिर अपराधी है इनके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। दोनों पर 25, हजार का ईनाम भी घोषित था। रविवार को पुलिस टीम ने मुख़बिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 12 साल की बच्ची ने सुसाइड किया:मां बोली- किराएदार चोर-चोर कहकर चिढ़ा रहे थे, इसी से परेशान थी
    Next Article
    नोएडा में जनता की शिकायतों पर बड़ा एक्शन:चौकी इंचार्ज सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; 3 एसएचओ को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment