Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी:असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट; 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी

    6 hours ago

    2

    0

    मानसून ने 24 जून तक देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है, लेकिन बीते दिन से इसकी रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। यह मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। 6 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों और सिक्किम में आज तेज बारिश और कुछ जगहों के लिए बहुत तेज बारिश का चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में रविवार को बड़वानी के सेंधवा में उफनाए पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर और उसका ड्राइवर बह गया। ड्राइवर अभी भी लापता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। सुकमा के गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा में 41.3°C, हरियाणा के भिवानी में 42.3°C, एमपी के दतिया में 42.2 °C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के अहमदाबाद में 40°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जून: 1 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों को बारिश का यलो अलर्ट, उज्जैन-देवास में भारी बारिश का संभावना मध्य प्रदेश के 6 जिले उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 100mm से ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश, 46 में अलर्ट; राज्य को मानसून का इंतजार उत्तर प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश जारी है। आज भी लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश का असर है। साथ ही 46 शहरों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बीते 16 दिन से राज्य के बॉर्डर वाले जिलों तक ही अटका हुआ है। आगे नहीं बढ़ा है। अगले 2-3 दिन में यह आगे बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान 44°C से ज्यादा राजस्थान में जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में मानसून के आने में देरी हो रही है, प्री-मानसून बारिश का असर जारी है। रविवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को धक्का दिया:पुलिस का दावा- केतन गिरते वक्त सिया को पकड़ न पाए, इसलिए बहाने से बैठ गई
    Next Article
    खबर हटके-दूल्हा दुबला था इसलिए जयमाला के बाद शादी तोड़ी:चोरों को खंभों से बांधकर पीट रहा बैटमैन; लड़की ने कॉकरोच का मेकअप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment