Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2047 तक यूपी में सपा-देश में कांग्रेस का नंबर नहीं:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-सत्ता वियोग में बेचैन अखिलेश यादव

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। कहा है-2047 तक यूपी में सपा का और देश में कांग्रेस का नंबर नहीं है। उन्होंने सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी करारा हमला बोला है। कहा है-अखिलेश याव सत्ता वियोग में बेचैन हैं। यूपी की जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर रही है। आगरा आए डिप्टी सीएम ने कहा-भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। असम में तीसरी और बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। 4 मई, दीदी गई। अब विस्तार से पढ़िये... डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा में हैं। वे 6 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सबसे पहले फतेहाबाद रोड स्थित होटल मरक्युरस में आयोजित नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां देश से आए एलआईसी के विकास अधिकारियों से कहा-जो लोग अभी बीमा कवरेज में नहीं हैं, उन्हें बीमा से लाभान्वित किया जाए। बड़ी-बड़ी पॉलिसियों के साथ-साथ छोटी-छोटी पॉलिसी भी लाई जाएं, जिससे कि आम आदमी भी इनका लाभ ले सकें। बोले-अखिलेश यादव बेचैन कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। सरकार पर लगातार निशाना साधते रहने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा-अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बेचैन हैं। यूपी की जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर रही है। 2027 नहीं, 2047 तक उनके आने का नंबर नहीं है। उनकी बौखलाहट है, इसलिए सरकार पर बेवजह के आरोप लगाते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। 2047 तक सपा की यूपी में और कांग्रेस की देश में आने की कोई संभावना नहीं है। बंगाल में खिल रहा कमल डिप्टी सीएम ने कहा-बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता से जो वादो किए हैं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। 4 मई...दीदी गई। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने असम चुनाव पर कहा-असम में हेमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। इन कार्यक्रमों में करेंगे डिप्टी सीएम शिरकत . फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम ऑडिटोरियम में शिक्षक संघटन यूटा के कार्यक्रम में होंगे शामिल। . फतेहाबाद में फिरोजाबाद मोड़ स्थित मैदान पर आयेाजित सम्राट अशोक लॉट का लोकार्पण। जनसभा को भी करेंगे संबोधित। . एत्मादद्दौला स्थित मैदान में आयेाजित महाराज निषादराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल। . राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के कमला नगर स्थित आवास पर जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन:खाली बर्तन लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम, एक घंटे तक सड़क पर हंगामा
    Next Article
    मऊ में आग की घटनाएं बढ़ीं, फायर विभाग अलर्ट:किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment