Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    180 करोड़ से बन रहा देश का दूसरा स्पीच-हियरिंग इंस्टीट्यूट:इलाज, शिक्षा और शोध सब एक ही छत के नीचे, अक्टूबर तक पूरा होगा काम

    2 hours ago

    1

    0

    बोलने और सुनने से जुड़ी समस्याओं के इलाज, विशेष शिक्षा और शोध का काम जल्द ही कानपुर में शुरु होगा। जिले के सुरार क्षेत्र में बन रहा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ स्पीच एंड हियरिंग, मैसूर के सेटेलाइट केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। इसके पूरा होने पर यह देश का दूसरा और उत्तर भारत का पहला स्पीच एंड हियरिंग इंस्टीट्यूट होगा। वर्तमान में इस स्तर का प्रमुख संस्थान केवल मैसूर में संचालित है। करीब 81 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 180 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुरुष व महिला के लिए अलग अलग हास्टल डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं होगा और निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। परिसर में 102 पुरुष और 102 महिला विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए जा रहे हैं, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिल सकेगी। अत्याधुनिक सुविधाएं हो रहीं विकसित पूर्व-प्राथमिक ब्लॉक में छोटे बच्चों में शुरुआती अवस्था में ही सुनने और बोलने से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उपचार की व्यवस्था रहेगी, जिससे समय पर हस्तक्षेप संभव होगा। इस केंद्र में मैसूर स्थित संस्थान की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां आधुनिक ऑडियोलॉजी प्रयोगशालाएं, वाक् चिकित्सा कक्ष, श्रवण परीक्षण इकाइयां, विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप सेवाएं तथा प्रशिक्षण और शोध के उन्नत संसाधन उपलब्ध होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में नीट परीक्षार्थी बोले- तैयारी अच्छी, पर कॉम्पीटशन ज्यादा:सरकार को सीट बढ़ानी चाहिए, 21 केंद्रो पर 10 हजार अभियर्थी हो रहे शामिल
    Next Article
    लखनऊ में 38 लाख की सिगरेट पकड़ी गई:मोबाइल कवर बताकर शताब्दी से लाई गई, चारबाग स्टेशन पर RPF ने तस्कर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment