Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 नवंबर 1988 को Benazir Bhutto बनी थीं किसी मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री

    22 hours ago

    1

    0

    बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया जाता है। उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला।पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की। दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि, दोनों ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं।वर्ष 1988 में बेनजीर ने बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई लेकिन 1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इसहाक खान ने उनकी सरकार को बर्ख़ास्त कर दिया। इसके बाद 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त कर दिया गया। उनका जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा और 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई।देश-दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1713 : बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया। 1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया। 1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्‍म। 1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1,000 लोगों की मौत। 1933 : अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन। 1959 : नेशनल एयरलाइंस की उड़ान 967 मेक्सिको की खाड़ी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार सभी 36 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। इसी दिन 1959 को तत्कालीन सोवियत संघ (अब यूक्रेन) के ल्वीव शहर के पास एयरोफ्लोट फ्लाइट 315 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विमान में सवार सभी 32 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य मारे गए थे।1973 : ‘स्काईलैब 4’ को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनेवरल से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया। 1988 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1997 : चीन में 18 साल की कैद के बाद लोकतंत्र समर्थक वेई जिंगशेंग को स्वास्थ्य आधार पर जेल से रिहा किया गया।2021 : नाइजर के बकोरात गांव में बंदूकधारियों के हमले में 25 लोगों की मौत। 2023 : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 38 अन्य घायल। 2024 : झांसी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नवजात शिशु वार्ड में आग लगने से 10 बच्चों की मौत।2025 : कांगो में कोबाल्ट खदान का पुल ढहने से 32 लोगों की मौत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिजोरम 236 किलो Methamphetamine जब्ती मामले में असम से मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
    Next Article
    UP Assembly Elections 2027 | Congress के साथ सीट-बंटवारे पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, बोले- 'जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे ही टिकट मिलेगा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment