Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं के स्टूडेंट को पीटकर पेशाब करने वाला आरोपी अरेस्ट:पांच हजार न देने पर कोचिंग के बाहर से किडनैप कर ले गए थे

    3 hours ago

    1

    0

    बर्रा थाना क्षेत्र में इंटर के छात्र को डंडों से पीटकर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने रंगदारी, अपहरण, मारपीट की धाराओं में सेक्स रैकेट के सरगना रोहित वर्मा समेत 4 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सर्वेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। बता दें कि इसी मामले में मंगलवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कांस्टेबल दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया था। दोनों का सेक्स रैकेट के सरगना के साथ बर्थडे पार्टी में जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। आए दिन डरा धमका कर वसूली करते थे बर्रा-2 निवासी 12वीं के छात्र ने बताया कि कुछ माह पहले साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत, यूट्यूबर रोहित वर्मा, अमन वर्मा और सर्वेश शर्मा ने उसे धमका कर पैसे मांगने शुरू किए। शुरुआत में उसने डर के चलते 100-200 रुपए दिए, लेकिन बाद में आरोपी उससे आए दिन 500 रुपये तक वसूलने लगे। कुछ समय पहले बर्रा-6 स्थित कोचिंग के बाहर उससे 5000 रुपये मांगे गए और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी सफेद कार से आए और उसे जबरन उठाकर विश्व बैंक कॉलोनी के एक स्कूल के कमरे में ले गए, जहां उसे डंडों से पीटा और उसपर पेशाब कर की गई। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। बेहोश होने पर आरोपी फरार हो गए। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र की तहरीर पर विश्वबैंक आई ब्लॉक निवासी साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत, यूट्यूबर रोहित वर्मा, अमन वर्मा, सर्वेश शर्मा व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सर्वेश वर्मा को जेल भेज दिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2:सीएसए से बर्रा-8 के बीच नींव का काम पूरा, अब जमीन के ऊपर पिलर्स और ट्रैक बिछाने में आएगी तेजी
    Next Article
    CSJMU में गूंजा नवकार महामंत्र:108 देशों के साथ कानपुर ने भी मांगी विश्व शांति की दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment