Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवतियों ने बीच सड़क पर कर दी मनचलों की पिटाई:छेड़छाड़ करने वालों से भिड़ीं तीन युवतियां, वीडियो हुआ वायरल

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट के पास गुरुवार शाम को स्कूटी सवार तीन युवतियों और कार सवार युवकों के बीच छेड़छाड़ के आरोप को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन युवतियों का कार सवार कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवतियों ने आरोप लगाया कि कार सवार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद मौके पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्साई युवतियों ने सड़क पर ही युवकों की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों पक्षों के युवक और युवतियां कौन थे। घटना के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। ताजगंज थाना प्रभारी ने कहा है कि फिलहाल पुलिस के पास ऐसा कोई मामल सामने नहीं आया है। दोनों में से कोई पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित पक्षों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़:देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
    Next Article
    गोरखपुर में BJP नेता हत्याकांड में कार्रवाई पर आपत्ति:पत्नी बोली- मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा, उसका एनकाउंटर होना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment