Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़:देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा पर शहर और जिले भर की मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सुबह से ही अकीदतमंद नमाज की तैयारियों में जुटे रहे और तय समय पर मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। कई स्थानों पर उलेमाओं ने रमजान के आखिरी जुमे की अहमियत पर रोशनी डालते हुए आपसी भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया। अलविदा जुमा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराई गई और नमाजियों के आने-जाने के मार्गों पर भी निगरानी रखी गई। त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग ईद की तैयारियों में जुटे नजर आए और खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ रही। अलविदा जुमा के साथ ही अब सभी की निगाहें ईद-उल-फितर पर टिकी हैं, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। ईद-उल-फितर की नमाज शनिवार को अदा की जाएगी। बुलंदशहर ईदगाह कमेटी के संयुक्त सचिव/प्रवक्ता हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि ईदगाह बुलंदशहर में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय इस प्रकार है: जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, काली मस्जिद में 8:15 बजे, मुस्लिम इंटर कॉलेज मस्जिद में 8:30 बजे, मस्जिद कचहरी में 8:30 बजे, अस्पताल के सामने मस्जिद में 8:15 बजे, कसाईवाड़ा मस्जिद में 7:30 बजे और अबुबकर मस्जिद में 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। शहर काजी मौलाना मोहम्मद ओसामा कासमी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त आदेश हैं कि ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह और मस्जिदों की बाउंड्री के अंदर ही पढ़ी जाए। ईदगाह या मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कुट्टू का आटा खाने से 6 लोग बीमार:जिला अस्पताल में कराया भर्ती, सभी की हालत खतरे से बाहर
    Next Article
    युवतियों ने बीच सड़क पर कर दी मनचलों की पिटाई:छेड़छाड़ करने वालों से भिड़ीं तीन युवतियां, वीडियो हुआ वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment