Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने की आत्महत्या, युवक पर उकसाने का आरोप:सुल्तानपुर में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने एसपी से की शिकायत

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में एक युवती के आत्महत्या मामले में परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अनपूर्णानगर से संबंधित है। यह घटना 22 मार्च की रात की है। मृतका की पहचान रामतीरथ की पुत्री शिवानी के रूप में हुई है। रामतीरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मार्च की रात करीब 11 बजे शिवानी अपने कमरे में सोने गई थी। रात 11:47 बजे, अमन नामक युवक ने शिवानी के भाई रोशन को फोन कर बताया कि शिवानी कुछ गलत करने वाली है और उसे दरवाजा तोड़ने के लिए कहा। रोशन अपने पिता रामतीरथ के साथ शिवानी के कमरे की ओर भागा। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने हल्का धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर शिवानी को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की हुई अवस्था में पाया गया। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग की पिता रामतीरथ का आरोप है कि अमन ने शिवानी को फोन पर आत्महत्या के लिए उकसाया था। शिकायत में बताया गया है कि अमन पुत्र निर्मल, ग्राम बनी, थाना दोस्तपुर का निवासी है और वह शिवानी के गांव में अपनी ननिहाल आता-जाता रहता था। परिजनों का यह भी आरोप है कि अमन ने शिवानी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शिवानी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। रामतीरथ ने पुलिस अधीक्षक से अमन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने परिवार को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में प्लाई बोर्ड कंपनी के मैनेजर की मौत:लखनऊ में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, दो लोग बाइक पर सवार थे
    Next Article
    अयोध्या के दो युवकों का UPPCS में सिलेक्शन:एक डिप्टी जेलर, दूसरा नायब तहसीलदार बना,परिजन बोले, मेहनत का फल मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment