Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में प्लाई बोर्ड कंपनी के मैनेजर की मौत:लखनऊ में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, दो लोग बाइक पर सवार थे

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के काकोरी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से प्लाई बोर्ड कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। मैनेजर ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैफलपुर मलिहाबाद निवासी संदीप यादव (26) पुत्र फूलचंद आलमबाग स्थित श्री श्याम प्लाई बोर्ड कंपनी में मैनेजर थे। शनिवार रात ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे। आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के सर्विस लेन के पास पहुंचे थे। तभी करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां संदीप की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे युवक का जबड़ा टूट गया, जिसका इलाज चल रहा है। संदीप के परिवार में माता-पिता और चार भाई हैं, संदीप तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाने को दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर की प्राची ने UPPSC में 36वीं रैंक हासिल की:चार सरकारी नौकरियां छोड़ डिप्टी मैनेजर रहते पाई सफलता
    Next Article
    युवती ने की आत्महत्या, युवक पर उकसाने का आरोप:सुल्तानपुर में कार्रवाई न होने पर परिजनों ने एसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment