Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती की हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं:फर्रुखाबाद पुलिस ने काली नदी पुल के पास किया बरामद, शरीर पर चोट के निशान

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के जहांनगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात उसका शव छिबरामऊ मार्ग पर काली नदी पुल के पास सड़क किनारे खाई में फेंक दिया गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के उधरनपुर निवासी प्रेम चतुर्वेदी को शुक्रवार रात बाइक सवारों ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। प्रेम की सूचना पर छिबरामऊ की साईंमीर चौकी प्रभारी रामजीत तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल जहांनगंज थाने का होने के कारण वहां सूचना दी गई। इसके बाद जहांनगंज थाने के दरोगा रामबाबू, ब्रजेश और कन्हैया लाल मौके पर पहुंचे। युवती टी-शर्ट और लोअर पहने थी, जिसकी टी-शर्ट सिर से पेट तक खून से सनी थी। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित कराए। छिबरामऊ इंस्पेक्टर कपिल दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव पुल के पास सड़क से करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला था। जहांनगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में देर रात तक जुटी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, चंदौली में दर्ज मुकदमे में घोषित था ईनाम
    Next Article
    कालानमक चावल से सिद्धार्थनगर के युवाओं को मिलेगा रोजगार:ओडीओपी योजना के तहत 40 उद्यमियों को मिलेगा मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment