Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक रेलवे पुल से कूदने का कर रहा था प्रयास:दोस्त के धोखे से परेशान था, जीआरपी ने बचाया

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक युवक ने रेलवे पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे दोस्त के धोखे से परेशान बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया। यह युवक पंजाब के अमृतसर क्षेत्र का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उसका एक परिचित उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर मेरठ लाया था। यहां लाने के बाद वह उसे बेसहारा छोड़कर फरार हो गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने और मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाने का फैसला किया। युवक स्टेशन की पटरियों को पार करने वाले लोहे के पुल पर चढ़ गया और वहां से कूदने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखकर तुरंत जीआरपी थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। पत्रकार राहुल ठाकुर ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाइश और हौसला देने के बाद युवक ने आत्महत्या का इरादा छोड़ दिया और सुरक्षित नीचे उतर आया। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि उसका ढाई साल का एक बेटा भी है, जिसकी जिम्मेदारी उसी पर है। यह सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जीवन के महत्व के बारे में बताया। जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता तथा पत्रकार के सहयोग से एक संभावित दुर्घटना टल गई। युवक को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी मदद की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 3 करोड़ के GST घोटाले का खुलासा:फर्जी फर्म बनाकर सरकार को लगाया चूना, एक गिरफ्तार
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत:बाजार से घर लौट रहे थे, गाड़ी लेकर आरोपी ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment