Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराई, VIDEO:मुजफ्फरनगर में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तलवार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक सड़क पर एकत्र होकर उत्पात मचाते हुए दिखाई दे रहे थे। इनमें से एक युवक खुलेआम तलवार लहरा रहा था। चौराहे पर कार खड़ी कर आतिशबाजी की गई और जमकर हुड़दंग मचाया गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना नई मंडी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी की पहचान सैनिक विहार निवासी रिंकु पुत्र राम सजीवन के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकु को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तलवार भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में कैंसर सर्जरी के साथ-साथ होगी कीमोथेरेपी:डॉक्टर बोले- सप्ताह में 20 मरीजों का हो रहा आपरेशन, हाइपेक मशीन का हुआ प्रयोग
    Next Article
    सीसीटीवी में रेकी करते हुए कैद हुआ चोर:दुकान बंद होने पर चोरी करने पहुंचा, लोगों के आने पर डरकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment