Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने कमरे में की आत्महत्या:अंबेडकर जयंती मनाने गांव आया था, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक ने रविवार की सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अंबेडकर जयंती मनाने के लिए गांव आया हुआ था और वापस दिल्ली लौटने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान कोतवाली देहात के भरिगवां निवासी 23 वर्षीय शिवम पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है। शिवम अपने तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह दिल्ली में नौकरी करता था। पिता नंदलाल ने बताया कि शिवम अंबेडकर जयंती मनाने के लिए 13 अप्रैल को दिल्ली से गांव आया था। वह अगले दिन अंबेडकर जयंती समारोह में भी शामिल हुआ था। कुछ दिन गांव में रहने के बाद वह दिल्ली लौटने की तैयारी कर रहा था। शनिवार को शिवम ने परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह उसकी दादी जशोदा ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दादी ने कमरे के अंदर झांका तो शिवम का शव फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पिता नंदलाल ने बताया कि उन्हें बेटे द्वारा आत्महत्या करने का कारण नहीं पता। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 2436-अभ्यर्थी अनुपस्थित:गाजीपुर डीएम ने एग्जाम सेंटरों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
    Next Article
    मेजा सीट पर सपा से पहली पसंद संदीप सिंह:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार इंद्रदेव, बसपा से कलेक्टर पांडेय; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment