Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप:अलीगढ़ के धारागढ़ी गांव में पेड़ से लटका मिला शव

    9 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के धारागढ़ी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव अमरगढ़ी गांव के एक खेत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, धारागढ़ी निवासी देवेंद्र (45) पुत्र श्रीचंद मंगलवार शाम अपनी मैक्स पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक और देवेंद्र के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मृतक के भाई देवकरन पुत्र श्रीचंद ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद देवेंद्र रात भर घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह एक किसान ने परिजनों को सूचना दी कि पास के अमरगढ़ी गांव के एक खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे देवेंद्र का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मेवगढ़ी चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा, क्षेत्राधिकारी खैर संजीव तोमर और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार, मृतक देवेंद्र अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार में 1 जून को उनकी एक बेटी की शादी तय थी। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पहुंचे कर्नाटक के 15 कांग्रेस नेता:विधायक बोले- भगवान रामलला का आशीर्वाद लेने आए हैं, दर्शन कर पूजन किया
    Next Article
    सोनभद्र में ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार हाईवा:केबिन में फंसे चालक को घंटो मशक्कत के बाद निकाला, नींद बनी हादसे की वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment