Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की मौत पर अस्पताल में बवाल मामले में कार्रवाई:देवरिया में 3 नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन एक निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई लाला टोली वार्ड निवासी डॉ. सुशील कुमार मल्ल, पुत्र डॉ. अमरनाथ मल्ल की तहरीर पर की गई है। डॉ. मल्ल के अनुसार, उनके मकान में उनके पिता का निजी अस्पताल संचालित होता है। बीते चार मार्च को कुछ लोग एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर उसके साथ आए लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्हें रोका गया, तो उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। डॉ. मल्ल ने बताया कि उपद्रवियों ने अस्पताल परिसर में खड़ी कार, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एहतियात के तौर पर अस्पताल को भी सील कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में बलवा, तोड़फोड़ और अन्य गंभीर धाराओं के तहत तीन नामजद और लगभग 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाय की दुकान से बरामद हुए पांच घरेलू सिलेंडर:आजमगढ़ के कई इलाकों में हुई छापेमारी, 2 दिन पूर्व बरामद हुए थे 642 सिलेंडर
    Next Article
    हापुड़ में कृषि लेक्चरर की मौत:कॉलेज के कमरे में पड़ा मिला शव, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment