Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में कृषि लेक्चरर की मौत:कॉलेज के कमरे में पड़ा मिला शव, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विभाग के एक लेक्चरर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरनगर निवासी 55 वर्षीय रविंद्र चौधरी पुत्र धर्मपाल सिंह हापुड़ के मेरठ रोड स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में लेक्चरर है। फिलहाल उनकी ड्यूटी मूल्यांकन में लगी हुई है। वह पिछले 5 दिन से कॉलेज में ही बने एक कमरे ने रह रहे थे। शुक्रवार को वह मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचे तो दोपहर में उनकी जानकारी की गई। तब कर्मियों ने देखा तो कॉलेज परिसर में पहुंचे लोगों ने एक कमरे का दरवाजा खोला तो रविंद्र चौधरी का शव जमीन पर पड़ा मिला। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कॉलेज प्रशासन को सूचित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रभु दयाल जयंत ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हापुड़ कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। फॉरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की मौत पर अस्पताल में बवाल मामले में कार्रवाई:देवरिया में 3 नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज
    Next Article
    जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की:1 से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment