Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की हत्या, तेजाब से झुलसा मिला:कानपुर में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, हाईवे पर 4 Km लंबा जाम लगा; पुलिस ने खुलवाया

    8 hours ago

    2

    0

    कैंट थानाक्षेत्र निवासी मोनू जायसवाल की हत्या कर दी गई थी। उनका शव शुक्लागंज में मिला था। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। मंगलवार शाम को परिजन उन्नाव में पोस्टमार्टम कराने के बाद मोनू का शव लेकर गोला घाट तिराहे पहुंचे। वहां उन्होंने शव रखकर सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण लगभग चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। पहले यह 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मोनू जायसवाल (30) सिम कैनोपी लगाने का काम करते थे। वह रविवार शाम 20 हजार रुपये की उधारी लेने शुक्लागंज गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। सोमवार को उनका शव उन्नाव के मराला चौकी क्षेत्र के पास तेजाब से झुलसी हुई हालत में मिला। उनके पिता ओमप्रकाश ने बताया कि मोनू रविवार की शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी मोनू का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्नाव पुलिस ने मोनू की बहन सलोनी को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों से शव की शिनाख्त की। 7 महीने पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती सोनू की पत्नी अंतिमा फैजाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनका विवाह मोनू जायसवाल से सात महीने पहले 26 सितंबर 2025 को हुआ था। उन्होंने आखिरी बार रविवार की रात 9 बजे फोन पर बात की थी। मोनू घबराए हुए लग रहे थे। अचानक फोन कट गया और बाद में बंद हो गया। अंतिमा ने 30 से अधिक बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अंतिमा सात माह की गर्भवती हैं। परिजनों ने उन्हें अभी तक मोनू की मौत की जानकारी नहीं दी है। मंगलवार की दोपहर 4 बजे उन्नाव से कानपुर के कैंट स्थित गोलाघाट चौराहे पर परिवारजन ने शव रखकर 1:30 घंटा हंगामा किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगा जाम, पुलिस समझाकर खुलवाया हंगामा की सूचना पर उन्नाव पुलिस और कानपुर पुलिस मौजूद रही। मौके पर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता और एडीसीपी शिवा सिंह काफ़ी मशक्कतों के बाद परिवार को समझा बुझाकर शांत कराया। परिवारजनों ने बीच सड़क पर शव रखकर हंगामा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शुक्लागंज से कानपुर और कानपुर से शुक्लागंज आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों तरफ चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहें। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शमशाबाद में नारी शक्ति अधिनियम के विरोध में रैली:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा, कहा- महिलाओं का अपमान है
    Next Article
    आजमगढ़ में झाड़ियों में मिला युवक का शव:गले पर कट के निशान मिले, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment