Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शमशाबाद में नारी शक्ति अधिनियम के विरोध में रैली:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा, कहा- महिलाओं का अपमान है

    5 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के शमशाबाद में मंगलवार शाम को भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम कानून संसद में पारित न होने के विरोध में एक विशाल जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा खंड विकास अधिकारी कार्यालय शमशाबाद परिसर से शुरू हुई। भाजपा महिला मोर्चा शमशाबाद के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में लगभग एक सौ महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं का यह आक्रोश संसद में नारी शक्ति बंधन अधिनियम कानून को लागू करने में आई बाधाओं के कारण था। विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शनों और दलीलों के चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका था। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने विरोधी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से आगे बढ़ी और जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। समर्थकों ने महिलाओं से "हक के लिए संघर्ष करो, जनशक्ति आपके साथ है" कहकर उनका उत्साह बढ़ाया। पदयात्रा धीरे-धीरे पंजाब नेशनल बैंक चौराहे पर पहुंची, जहां भी महिलाओं का जोश बरकरार रहा और उन्होंने विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए नारे लगाए। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि दमनकारी नीतियों से महिलाओं के अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता और वे नारी शक्ति बंधन अधिनियम कानून पर अपना मौलिक अधिकार लेकर रहेंगी। कुछ समय बाद पदयात्रा का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे की भूमिका सराहनीय रही। उनके अलावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य, पूर्व अध्यक्ष राम लखन राजपूत, ग्राम प्रधान पर्वत सिंह, क्रांति राजपूत, अवधेश राजपूत, सीटू राठौर, बीना शुक्ला और महेंद्र राजपूत सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या की:शाहजहांपुर में पत्नी पर शक करता था, रोज दोनों में होती थी लड़ाई
    Next Article
    युवक की हत्या, तेजाब से झुलसा मिला:कानपुर में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, हाईवे पर 4 Km लंबा जाम लगा; पुलिस ने खुलवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment