Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की हत्या में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार:मामूली विवाद में की थी ईंट से मारकर हत्या, पुलिस के सामने मांगी माफी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के तेलियानाला घाट पर 19 अप्रैल की रात नीरज केवट (18) की मोहल्ले के ही रविंद्र और उसके साथियों ने ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आदमपुर पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी आरोपी रविंद्र सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। 19 अप्रैल की रात हुई थी हत्या आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया - आदमपुर थानाक्षेत्र के तेलियानाला घाट पर 19-20 अप्रैल की रात मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में युवक नीरज केवट की जान चली गई थी। इस घटना में नीरज के भारी धीरज ने थाने पर तहरीर देकर मोहल्ले के रहने वाले 1. रविन्द्र केवट 2. भरत गुप्ता 3. कन्हैया लाल केवट 4. कल्लू केवट 5. सुमन 6. टकालू 7. किशन पुत्र बुद्धिराम, 8. बसंत 9. रंजीता और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सभी हत्या के बाद से फरार थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस ने पांच नामजद को किया गिरफ्तार विमल मिश्रा ने बताया - पुलिस सभी की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की घटना में शामिल कुछ हत्यारोपी तेलियानाला पार्क में मौजूद हैं। इसपर पुलिस ने दबिश देकर पार्क से रविंद्र केवट निवासी ए7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर, भरत गुप्ता निवासी ए7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर, कन्हैया लाल केवट निवासी ए7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर, कल्लू केवट ए7/31 तेलियानाला मुकीमगंज थाना आदमपुरा और सुमन अनिल निवासी ए7/31 तेलियानाला मुकीमगंज थाना आदमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किया गिरफ्तार तो रोने लगे आरोपी विमल मिश्रा ने बताया - पुलिस ने जब आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उस दिन झगड़े के दौरान नीरज को ईंट से मारा था। जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गयी थी। सभी ने ऐसा दोबारा न करने की गुहार लगाईं और छोड़ने के लिए रोते गिड़गिड़ाते रहे। पुलिस ने भेजा जेल फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर धारा-103 (1), 190, 191 (2) बीएनएस में जेल भेज दिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब पढ़िए पूरा मामला वाराणसी के तेलियानाला मोहल्ले के रहने वाले नीरज (18) के परिवार की महिलाएं मूर्ति और फूल-माला की दूकान तेलियानाला घाट पर लगाती हैं। इसे लेकर इसी मोहल्ले के रविंद्र केवट और उसके परिवार वालों से कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। पहले बहस और फिर गाली-गलौच में होने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई लाठी डंडे चलने लगे। रात 12 बजे के बाद घाट और मोहल्ला जंग का मैदान बन गया। नीरज की सिर में लगी गंभीर चोट इस दौरान नीरज के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह जमींन पर गिरकर बेहोश हो गया। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ नीरज को मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पर लगाया था आरोप नीरज की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले और वाले और परिजन अस्पताल में इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान धीरज केवट ने बताया - वीरेंद्र केवट और उसके परिवार के लोग आये दिन विवाद करते थे। हमने कई बार चौकी और थाने पर शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से आज हमारे भाई की जान चली गई। धीरज ने बताया- घटना में रविंद्र केवट, किशन केवट, बसंत, कन्हैया, कल्लू, भरत, टकालू, रंजीता और सुमन केवट सहित अन्य लोग शामिल थे। जो सीसीटीवी में भी रिकार्ड है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में लगातार चोरी, पुलिस खुलासे में नाकाम:थाना पुलिस ने दो बड़ी लाखों की चोरी में लगा दी एफआर, सीओ सिटी ने दिए दोबारा जांच के आदेश
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में टैंकर-ट्रैक्टर टक्कर, चालक की मौत:तेज टक्कर से दो टुकड़े हुआ ट्रैक्टर, टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment