Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में टैंकर-ट्रैक्टर टक्कर, चालक की मौत:तेज टक्कर से दो टुकड़े हुआ ट्रैक्टर, टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। कल्लरपुर कछौली के पास तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और चालक अली हसन (58) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अली हसन ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार:मामूली विवाद में की थी ईंट से मारकर हत्या, पुलिस के सामने मांगी माफी
    Next Article
    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त:समाज कल्याण, लोनिवि व सीएमओ के खिलाफ शासन को रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment