Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की अपहरण के बाद पीटकर हत्या:बदायूं में परिजन केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले, पुलिस पर गंभीर आरोप, आज आएगा शव

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में युवक सूर्यकांत यादव की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से मिलकर पुलिस पर आरोपियों को फायदा पहुंचाने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस घटना ने पुलिस महकमे के जिम्मेदार अफसरों को सीधे घेरे में ला दिया है। इधर आज सैफई मेडिकल कालेज से दोपहर तक युवक का शव यहां पहुंचेगा। परिजनों का आरोप है कि उझानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और दरोगा जगमेंद्र ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन अधिकारियों ने फोन कर केस खत्म करने का दबाव बनाया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से मुलाकात के दौरान परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। इस शिकायत के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटनाक्रम के अनुसार, सूर्यकांत को उसके घर से अगवा कर नोएडा ले जाया गया, जहां उसे बेरहमी से पीटा गया। बाद में उसे मरणासन्न हालत में घर के बाहर छोड़ दिया गया। परिजनों की शिकायत के बावजूद, पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शुरुआती तौर पर मारपीट का केस दर्ज कर छह दिनों तक 'तलाश जारी है' कहकर मामले को टालती रही। परिजनों की लगातार गुहार के बावजूद, जिम्मेदार अफसरों की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका पर रिपोर्ट तलब की है। अब यह मामला केवल निचले स्तर के पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि वरिष्ठ अफसरों की निगरानी और नियंत्रण की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यह देखना बाकी है कि इस मामले में कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है या वास्तव में जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी पर इनाम:प्रयागराज आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया, एक हफ्ते पहले की थी प्रेमिका की हत्या
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बच्चे के साथ मारपीट पर दो समुदाय आमने-सामने:अस्पताल पहुंची भीड़-पुलिस ने किया काबू, चार घायल, छह हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment