Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा उद्यमी योजना में जौनपुर प्रदेश में अव्वल:लक्ष्य से अधिक युवाओं को मिला ऋण, डीएम बोले- 4092 युवाओं को किया गया वितरण

    12 hours ago

    2

    0

    जौनपुर जिले ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद को 2700 का लक्ष्य मिला था, जिसे युवाओं के उत्साह और मेहनत से काफी पीछे छोड़ दिया गया। योजना के अंतर्गत कुल 9786 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 8406 आवेदन बैंकों को भेजे गए। इनमें से 4026 आवेदनों को ऋण प्रदान करने के लिए स्वीकृत किया गया है, और 4092 युवाओं को ऋण वितरित भी किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से इस वित्तीय वर्ष में जनपद ने यह नई मिसाल कायम की है, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. दिनेश चंद्र ने उन युवाओं से अपील की है जिन्होंने इस योजना के तहत ऋण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनें। उन्हें अपने अनुभव साझा करने, दूसरों का मार्गदर्शन करने और अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि जनपद विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू सके। जिलाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय जनपद के उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम अभय श्रीवास्तव और प्रबंधक गौरव सहित सभी बैंक प्रतिनिधियों, अन्य अधिकारियों और जनपदवासियों की निष्ठा, मेहनत और समर्पण को दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में शादी से 5 दिन पहले युवती लापता:परिवार को नशीला खाना खिलाकर की वारदात, परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
    Next Article
    लखनऊ की फूड वैली में हाई वोल्टेज ड्रामा:सिविल ड्रेस में पहुंचे लोगों ने युवक को उठाया, जमीनी मामले में चल रहा था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment