Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा महोत्सव में DDU ने 3 पदक जीते:चेन्नई में हुआ आयोजन, देश भर के 156 यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया

    1 hour ago

    1

    0

    चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में डीडीयू गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 पदक अपने नाम किया। जिनमें 2 पदक तीसरे स्थान के लिए और 1 पदक चौथे स्थान के लिए मिले हैं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) की ओर आयोजित यह महोत्सव 10 से 14 मार्च 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें देश के 156 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रंगोली में मिला तीसरा स्थान इस आयोजन में गोरखपुर विश्वविद्यालय की 10 सदस्यीय टीम ने दो प्रमुख विधाओं और सांस्कृतिक यात्रा में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने रंगोली विधा में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं माइम (मूक अभिनय) में प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सांस्कृतिक यात्रा (Cultural Procession) में भी टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। कुलपति ने किया सम्मानित इस उपलब्धि के साथ टीम का विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी प्रतिभागियों आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में असीम प्रतिभा निहित है, जिसे उचित मंच और मार्गदर्शन मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम का प्रतिनिधित्व टीम मैनेजर के रूप में डॉ. हर्षवर्धन सिंह और अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। इन स्टूडेंट्स ने दी शानदार प्रस्तुति प्रतियोगिता में रंगोली में रोहित प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि माइम (मूक अभिनय) में लाभांश गुप्ता,तनीषा यादव, प्रीतीवा गुप्ता, सिद्धि निराला, आंचल शुक्ला, आशीर्वाद श्रीवास्तव और हिंदकेसरी यादव ने “जल संरक्षण” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। एनुअल कैलेंडर तैयार होगा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि आगे की सेशन से विश्वविद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को निरंतर मंच प्राप्त होगा। वहीं “तरंग” की डायरेक्टर प्रो. ऊषा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी वरासत मामले में राजस्व निरीक्षक निलंबित:देवरिया में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, लेखपाल पहले ही निलंबित
    Next Article
    नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु:मंदिर से 2KM की लगी लंबी लाइन, मां का किया गया स्वर्ण श्रृंगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment