Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद 2026 सेलिब्रेशन; सलमान ने फैंस को ग्रीट किया:सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और हिना खान ने भी मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

    1 hour ago

    2

    0

    ईद 2026 के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में त्योहार मनाया। सलमान खान से लेकर सारा अली खान और हिना खान तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। सलमान ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर के बाहर जुटे फैंस को ग्रीट किया। बालकनी से हाथ हिलाते हुए उन्होंने फ्लाइंग किस दी। उनके साथ सलीम खान, सलमा खान और सोहेल खान भी नजर आए। सिक्योरिटी कारणों से सलमान ने बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मुलाकात की। सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ ईद सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं। दोनों व्हाइट शरारा और नेट दुपट्टे में ट्विनिंग करती दिखीं। सोहा ने पति कुणाल खेमू और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी तस्वीरें पोस्ट कीं। सारा अली खान ईद पर अपनी बुआ सोहा अली खान के घर पहुंचीं और उनके साथ फोटो शेयर की। तस्वीर में सारा, सोहा और इनाया साथ नजर आए। सारा ने भाई इब्राहिम के साथ सेल्फी भी पोस्ट की। इब्राहिम अली खान ने ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हुए तैमूर अली खान की बिरयानी खाते हुए फोटो शेयर की। सोनाक्षी ने ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ ईद सेलिब्रेट की। उन्होंने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सोनाक्षी साड़ी और जहीर आइवरी कुर्ते में नजर आए। एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और उनके पति क्रिकेटर जहीर खान ने भी ईद सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कीं और फैंस को शुभकामनाएं दीं। हिना खान ने रमजान की आखिरी सेहरी के लिए डाइनिंग टेबल सजाई और ईद की बधाई दी। वह ग्रीन आउटफिट में मेहंदी लगाए नजर आईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में कौन है नवाब शफीक? पाकिस्तानी पीएम से हो रही तुलना, यहां दिखीं आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग'
    Next Article
    SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment