Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युद्ध से बढ़ी आगरा के जूते की कीमत:कच्चे माल के महंगे होने से उद्योग पर दबाव, बड़े व्यापारियों से भीम युवा व्यापार मंडल की अपील संकट में न करें मुनाफाखोरी

    1 hour ago

    2

    0

    मध्य-पूर्व देशों में चल रहे युद्ध का असर अब सीधे जूता बाजार पर दिखाई देने लगा है। युद्ध के कारण कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से जूतों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने इसे लेकर चिंता जताई है और समाधान के लिए बैठक की। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन और भीम युवा व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में बताया गया कि जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 34 तरह के कच्चे माल में से ज्यादातर क्रूड ऑयल से जुड़े हैं। युद्ध के चलते तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधा असर इन कच्चे माल पर पड़ा है। फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से छोटे उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई छोटे कारखाने बंद होने की कगार पर हैं। एलपीजी की कमी के कारण उत्पादन प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पिप्पल ने कहा कि इस मुश्किल समय में सभी व्यापारियों को एकजुट रहना होगा। उन्होंने बड़े व्यापारियों से अपील की कि वे संकट में मुनाफाखोरी न करें और पुराने स्टॉक को पुरानी कीमतों पर ही बेचें। व्यापारियों के अनुसार, जो जूते पहले 250 रुपए में मिलते थे, उनकी कीमत अब करीब 290 रुपए तक पहुंच गई है। इससे आम उपभोक्ताओं पर भी सीधा असर पड़ेगा। जूता बनाने में प्रयोग कच्चे माल की बढ़ी कीमत पॉलीथिन: 140 से बढ़कर 210 रुपए प्रति किलो कुशन फोम: 300 से बढ़कर 400 रुपए प्रति किलो ईवीए शीट: 50 से बढ़कर 55 रुपए प्रति पीस पीवीसी फोम: 250 से बढ़कर 300 रुपए एयरमिक सोल: 70 से बढ़कर 75 रुपए प्रति जोड़ी पीयू सोल: 100 से बढ़कर 110 रुपए प्रति जोड़ी टीपीआर सोल: 100 से बढ़कर 110 रुपए प्रति जोड़ी पीयू एडहेसिव: करीब 10% बढ़कर महंगा हुआ
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 33 केवी लाइन से तार चोरी:अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 55 किलो तार बरामद
    Next Article
    आगरा में PVR INOX की ओपनिंग:अंजना सेंटर में 4-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का फिल्म ‘धुरंधर: द राइज’ के साथ आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment