Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यदुनंदन, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत 5 नामजद:50 अज्ञात पर केस दर्ज, जेल से रिहा होने के बाद सड़क जाम करने पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सोमवार की रात जेल से रिहा हुए यदुनंदन लाल वर्मा समेत भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा पासी, भीम आर्मी मीडिया प्रभारी रितेश, मोहनलाल, अतीश लोधी और 50 अज्ञात लोगों पर सड़क पर जाम लगाने के आरोप में शहर कोतवाली में मंगलवार सुबह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे एंबुलेंस और आम नागरिक घंटों जाम में फंसे रहे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना सोमवार रात को हुई, जब यदुनंदन लाल वर्मा जिला कारागार हरदोई से रिहा हुए थे। उन्हें इससे पहले हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में हरपालपुर थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। रिहाई के बाद, यदुनंदन अपने समर्थकों के साथ पीडब्ल्यूडी तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचे। यहां उन्होंने अवैधानिक तरीके से भीड़ एकत्र की और जेल रोड मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस भीड़ में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करण वर्मा पासी (ग्राम बरहा, सुरसा), रितेश (ग्राम बड़ी बजानी पुरवा), मोहन लाल (पिहानी), अतीश लोधी (हरपालपुर) और 50 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। पुलिस कर रही मामले की जांच सड़क पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस, बुजुर्ग और अन्य आम नागरिक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक के.के. यादव ने अपनी टीम के साथ भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ का नेतृत्व कर रहे करण वर्मा पासी और अन्य लोग नहीं माने। वे उत्तेजित होकर पुलिस प्रशासन से उलझने लगे। बाद में, सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा के काफी समझाने-बुझाने के बाद आरोपी माने और सड़क से हटे। जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में आरोपी रितेश को हिरासत में लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ट्रांसजेंडर डे पर सड़कों पर उतरा किन्नर समाज:शादी की छूट पर भी उठी आवाज; आई एम गे, दैट्स ओके...के नारे लगे
    Next Article
    उन्नाव में घाट पर पंडा पर डंडे से हमला:CCTV में कैद घटना के बाद आरोपी पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment