Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में इबरत खान हत्याकांड का खुलासा:कपूरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पुरानी रंजिश में किया था मर्डर

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई इबरत खान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी तैय्यब को गिरफ्तार किया है। आरोपी तैय्यब की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक टीवीएस मोपेड बरामद की गई है। एएसपी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक इबरत खान और आरोपी तैय्यब के बीच पहले व्यावसायिक संबंध थे। इबरत खान पहले तैय्यब के यहां से कपड़ा लेकर फेरी लगाता था। करीब डेढ़ माह पहले इबरत ने तैय्यब के साथ काम करना बंद कर दिया और मजीदपुरा मोहल्ले में अपना अलग गोदाम बनाकर खुद का कारोबार शुरू कर दिया। इससे तैय्यब का कारोबार प्रभावित हुआ और वह इबरत से नाराज था। पुलिस पूछताछ में तैय्यब ने बताया कि उसने कई बार इबरत को फिर से साथ काम करने के लिए समझाया, लेकिन इबरत नहीं माना। इसी बात को लेकर तैय्यब के मन में रंजिश बढ़ती गई। इस रंजिश के चलते तैय्यब ने इबरत खान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार मौका पाकर उसने इबरत खान को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज की कृति यादव बनी नायब तहसीलदार:पहले प्रयास में मिली सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल
    Next Article
    शाहजहांपुर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी, आरोपी गिरफ्तार:स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, माल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment