Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर,15 बड़ी खबरें:आजम बोले- तोप का लाइसेंस मांगोगे, कट्टे का मिल जाएगा, मां संग जिंदा जलीं 2 बेटियां, मुस्लिम गर्लफ्रेंड के प्रेमी का सुसाइड

    1 day ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर योगी के अखिलेश यादव और सपा को लेकर दिए बयान पर है। वहीं, दूसरी खबर आजम खान से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- सपा के रोड शो में मासूम की हत्या हुई, ये कुत्ते की पूंछ जैसे, हैदराबाद का मौलाना भी मचल रहा सीएम योगी ने गोरखपुर में कहा- कल सपा का रोड शो में एक नाबालिग लड़के की हत्या कर दी गई। उस 12-13 साल के मासूम की क्या गलती थी। ये कुत्ते की पूंछ जैसे हैं। ओवैसी को लेकर कहा- हैदराबाद का मौलाना भी मचल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 2. आजम खान ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं, रामपुर की सभी इमारतों पर बुलडोजर चला दो सपा नेता आजम खान ने जेल से छूटने के दूसरे दिन कहा- मेरे साथ इससे बुरा और क्या हो सकता है? रामपुर की सारी इमारतों को बुलडोजर से तोड़ देना चाहिए। आजम ने कांग्रेस से सीट बंटवारे को लेकर भी तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें… 3. बृजभूषण ने धुर विरोधी रहे रामदेव को गोद में उठाया, प्रतापगढ़ में राजा भैया चौंक गए प्रतापगढ़ में राजा भैया के यहां धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बाबा रामदेव को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोद में उठा लिया। इससे पहले बृजभूषण योगगुरु रामदेव के पैर छूने के लिए झुके तो उन्होंने हाथ पकड़ लिए। ये देख राजाभैया चौंक गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. एक्स गर्लफ्रेंड बोली- चंद्रशेखर ने मेरी हत्या के लिए गुंडों को 5 करोड़ दिए, गाड़ियां पीछा करती हैं नगीना सांसद चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने ‘X’ पर दावा किया कि उनकी हत्या कराने के लिए चंद्रशेखर ने गुंडों को 5 करोड़ रुपए दिए हैं। यूपी में भीम आर्मी के गुंडे उनका पीछा करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. राजभर बोले- आजम अखिलेश से मुस्लिम CM की घोषणा कराएं, गोरखपुर में सपा ने तांडव किया यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा- जेल से छूटकर आए आजम को अखिलेश से मुस्लिम CM की घोषणा करानी चाहिए। PDA रथ यात्रा पर लिखा- गोरखपुर में बेइज्जती करा आए? सड़कों पर तांडव कर लिया? आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. कानपुर में गोकशी को लेकर हंगामा, 3 थानों की पुलिस लगाई गई, हिंदू संगठन कार्रवाई पर अड़े कानपुर में गौकशी को लेकर गुरुवार दोपहर हंगामा हो गया। चकेरी के सनिगवां में बुधवार देर रात एक गाय की हत्या और मांस बेचने का मामला सामने आया था। एक युवक को पकड़ा गया तो उसने घटना में शामिल होने की बात कुबूल की। पूरी खबर पढ़ें… 7. संभल में सनातन पदयात्रा में हंगामा, संतों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, अफसरों के पसीने छूटे संभल में गुरुवार को 'सनातन पदयात्रा' के दौरान हंगामा हो गया। बिना अनुमति यात्रा निकाल रहे संतों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिसवालों को धक्का देकर आगे बढ़ गए। अफसरों के समझाने पर संत जामा मस्जिद की तरफ जाने पर अड़ गए। पूरी खबर पढ़ें… 8. शामली में मां, 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत:सोते वक्त घर में सिलेंडर ब्लास्ट, मलबे में कंकाल मिले शामली में घर में आग लगने से मां और 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा के समय पूरा परिवार सो रहा था। किचन में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। मां-बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… 9. होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड, लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। गर्लफ्रेंड मुस्लिम जबकि बॉयफ्रेंड हिंदू था। पूरी खबर पढ़ें… 10. 8 साल बाद IPS जसवीर सिंह का निलंबन खत्म, पुलिस की वर्किंग पर सवाल उठाए थे यूपी पुलिस के सीनियर IPS अफसर जसवीर सिंह बहाल हो गए हैं। वे 8 साल से निलंबित चल रहे थे। वजह- उनका इंटरव्यू था।इसमें उन्होंने पुलिस के तरीके और एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाए थे। तब जसवीर सिंह एडीजी के पद पर तैनात थे। पूरी खबर पढ़ें… 11. सपा सांसद बोले- कांग्रेस 181 सीटें क्यों मांग रही, बीजेपी को सिर्फ सपा हरा सकती है सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने सवाल उठाए। 181 सीटों की मांग पर कहा- ये अव्यावहारिक है। कांग्रेस समझे कि गठबंधन आज की जरूरत है, लेकिन भाजपा को सिर्फ सपा ही हरा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 12. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत, यूपी में सीजन का पहला घना कोहरा यूपी में गुरुवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस समेत 7 गाड़ियां टकरा गईं। ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। बस दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी। मऊ में भी कोहरे के बीच 2 बसें भिड़ गईं। पूरी खबर पढ़ें… 13. बलरामपुर में चाय पीने जा रहे 5 दोस्तों की मौत, 2 बाइक से निकले थे बलरामपुर में सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। 7 दोस्त बुधवार रात 11 बजे दो बाइकों से चाय पीने निकले थे। रास्ते में एक चारपहिया गाड़ी ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी उछलकर 5-10 फीट दूर गिरे। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. शादी के 2 दिन बाद दुल्हन की ससुराल पहुंचा प्रेमी, बोला- 5 महीने पहले निकाह कर चुका हूं मेरठ में शादी के महज दो दिन बाद ही प्रेमी दुल्हन के ससुराल पहुंच गया। हापुड़ का रहने वाले युवक ने उसके घरवालों से कहा- जिसे आप अपने घर की बहू समझ रहे हैं। उस युवती से तो मेरा पांच महीने पहले ही निकाह हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. मायावती के भतीजे अयोध्या में रैली करेंगे 20 नवंबर को मायावती के भतीजे आकाश आनंद अयोध्या जाएंगे। वह सोहावल में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी से बच्चे की मां बोली-छटपटा रहा था मेरा बाबू:CM ने कहा- ये हत्या है; अखिलेश की सपाइयों से अपील- मेरा स्वागत बुलडोजर से न करें
    Next Article
    रामकथा में पहुंचे श्रीश बाहुबली महाराज:विपक्ष को लेकर जमकर साधा निशाना; बोले- मथुरा अभी बाकी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment