Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले-चढ़ावा चोरों को जनता पीटेगी, BJP रोड शो में बुर्का पहने महिलाएं शामिल; हनीमून पर गई लुटेरी दुल्हन

    13 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में हुए 18 किमी लंबे रोड शो को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से हुई फायरिंग से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- नितिन नवीन ने रोड शो में तलवार लहराई; बुलडोजर से पहनाई गई 25 फीट की माला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को लखनऊ में 18 किमी रोड शो किया। कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। रोड शो के दौरान उन्होंने समर्थकों का अभिवादन करते हुए तलवार भी लहराई। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने पुरुष भी शामिल हुए। ओबीसी मोर्चा ने बुलडोजर से 25 फीट की माला पहनाई। पूरी खबर पढ़ें 2- काशी-विश्वनाथ मंदिर गेट पर कार्बाइन से गोलियां चलीं, अफरा-तफरी मची काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर शनिवार सुबह पीएसी जवान की कार्बाइन से फायर हो गया। दो गोलियां चलीं। गनीमत रही कि गोलियां सड़क पर लगीं। इससे सड़क की गिट्टी उखड़कर लगने से 3 लोग घायल हो गए। अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। इसका 57 सेकेंड का CCTv सामने आया जिसमें दिख रहा कि पीएसी जवान बाएं हाथ में कार्बाइन पकड़े हुए था। पूरी खबर पढ़ें 3- शंकराचार्य बोले-चंपत राय को जनता पीटेगी; गोपाल राव को देख ‘चढ़ावा चोर’ का नारा लगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी गोपाल राव को लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देखकर कुछ यात्रियों ने 'चढ़ावा चोर' के नारे लगाए। केबिन क्रू ने यात्रियों को शांत कराया। मामला 2 जुलाई का है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- चंपत राय को जेल में नहीं डाला गया तो जनता इनको पीटेगी। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने सीबीआई जांच के लिए PIL दाखिल किया है। पूरी खबर पढ़ें 4- रायबरेली में TET महिला अभ्यर्थी की कार नहर में गिरी; लेट होने पर एक की एंट्री नहीं यूपी में शनिवार को TET परीक्षा का आखिरी दिन था। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के क्लचर, हेयरपिन तक उतरवाई गई। कानपुर में महिलाओं की चूड़ियां, ललितपुर में ताबीज व माला उतरवाई गई। हाथरस में 2 मिनट देरी से पहुंची अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। रायबरेली में छात्रा की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में नहर में गिरी। छात्रा और उसके पिता सुरक्षित निकाले गए। पूरी खबर पढ़ें 5- सांसद अफजाल का दावा- मुख्तार को जहर देकर मारा गया, जेल में यातना दी गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मऊ में कहा कि मेरे भाई मुख्तार को जेल में यातना दी गई। जहर देकर जेल में उनकी हत्या कर दी गई। मेरे भाई को जालिम हुकूमत ने 18 साल तक जेल में रखा, वो शहीद हो गया। जनता ने पांच बार जिताया। मुख्तार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जो मुख्तार का है, मुख्तार का रहेगा। सोने में तौल दोगे तब भी मुख्तार की ही जय बोलेगा। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अयोध्या राम मंदिर की रेकी करने वाला आतंकी घोषित, हाफिज सईद का रिश्तेदार राम मंदिर की रेकी करने वाले को आतंकी घोषित किया गया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को 23 लोगों को आतंकी घोषित किया, जिनमें अयोध्या में राम मंदिर और नागपुर में RSS मुख्यालय की रेकी करने वाला मोहम्मद मुसादिक भी शामिल है। वह आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि उसने रेकी कैसे और कब कराई थी। पूरी खबर पढ़ें 7- लखनऊ-मथुरा समेत 3 शहरों में बारिश, हाथरस में सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे लखनऊ में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे पहले, सुबह मथुरा में 2 घंटे तक बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, हाथरस में 45 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8- आगरा में पति की हत्या करके बाथरूम में दफनाया, वहीं पर नहाती रही आगरा में महिला ने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। ऊपर से फर्श बनवा दी और उसी बाथरूम में रोजाना नहाती रही। 45 दिनों तक जांच के दौरान वह पुलिस को गुमराह करती रही, रोने का नाटक करती रही। महिला के जेठ को उसके व्यवहार से शक हो गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद निशानदेही पर बाथरूम का फर्श तोड़कर कंकाल बरामद किया। पूरी खबर पढ़ें 9- मथुरा में कथावाचक देवकीनंदन बोले- बेटा कथा करने पर ट्रोल हो रहा, मेरा बेटा होना उसका दोष मथुरा में कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने बेटे की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उसका सबसे बड़ा 'दोष' सिर्फ इतना है कि वह मेरा बेटा है। लोग कथा-भजन करने वालों को निशाना बनाते हैं, लेकिन गलत काम करने वालों पर सवाल नहीं उठाते। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 10- मेरठ में अफेयर के शक में बहन की हत्या, डॉक्टरों ने गनशॉट देख पुलिस बुलाई मेरठ में अफेयर से नाराज भाई ने 21 साल की बहन की शनिवार सुबह हत्या कर दी। उसके सिर में गोली लगी। वारदात के बाद छिप गया। मां दौड़कर पहुंची तो बेटी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। घरवाले लड़की को लेकर अस्पताल गए। मां ने डॉक्टरों को बताया कि बेटी के गिरने से चोट लगी है। गनशॉट होने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें 11- मुरादाबाद में पूर्व सपा विधायक और बेटे-बहू पर FIR; आजम खान के करीबी पर भी केस मुरादाबाद में सपा पूर्व विधायक हाजी रिजवान, बेटे हाजी जुबैर, बहू शमा परवीन और आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि स्कूल और साढ़े तीन बीघा जमीन के नाम पर 1.27 करोड़ लिए लेकिन बैनामा नहीं किया। बाद में वही जमीन दूसरे को बेच दी। लैंड यूज बदलवाने के नाम पर 10 लाख रुपए लेकर फर्जी सरकारी रसीद भी दी थी। पूरी खबर पढ़ें 12- वाराणसी में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने पहलवान की लस्सी पी, बोलीं- टेस्ट बहुत अच्छा है बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 3 दिन के दौरे पर पति के साथ काशी पहुंची हैं। शनिवार को शहर घूमने निकलीं। पहले दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन-पूजन किया, फिर इसके बाद बनारस की आध्यात्मिक परंपरा और संस्कृति को समझा-जाना। उन्होंने बनारस के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी स्वाद लिया। मशहूर पहलवान लस्सी पीकर कहा, “वाह, इसका स्वाद बहुत अच्छा है।” चाट का भी आनंद लिया। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रयागराज में सपा विधायक पर हत्या की FIR, भाई बोला- 2 करोड़ की जमीन कब्जाई प्रयागराज में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर दो भाइयों की हत्या की FIR शुक्रवार रात दर्ज हुई। दोनों भाइयों के शव 22 दिन के भीतर फंदे से लटके मिले थे। परिवार का आरोप है कि विधायक ने 2 करोड़ रुपए कीमत की चार बीघा आठ बिस्वा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसका मामला जिला कोर्ट में चल रहा है। दोनों भाइयों की हत्या कर शव फंदे से लटका दिए गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- हनीमून पर गई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, बोली थी- पकड़ी नहीं जा सकती मेरठ की लुटेरी दुल्हन को हनीमून वेकेशन के दौरान पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वह पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार, अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए पति के साथ मिलकर लूट करती थी। पुलिस को फिल्मी अंदाज में चुनौती दी थी कि "शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।" हरिद्वार में उसे अरेस्ट किया गया। कल क्या रहेगा खास... 15- भाजपा शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक 5 जुलाई को लखनऊ में यूपी बीजेपी के शक्ति केंद्र प्रभारियों और संयोजकों की बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यह बैठक लेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    5.85 की बिजली, कारपोरेशन ने 4.55 रुपए में बेची:टोरेंट की वजह से एक साल में 312 करोड़ की लगी चपत
    Next Article
    प्रेमिका साथ नहीं भागी तो मार डाला:अमेठी में प्रेमी ने मुंह दबाया, दिल्ली से पकड़ा गया, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment