Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मुंह पर केक लगाने वाले 3 दोस्तों को मार डाला, ब्रिटिश मौलाना का मदरसा ढहाया; दुल्हन के सामने दूल्हा बेहोश

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने पर तीन दोस्तों की हत्या से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को बुलडोजर से गिराए जाने को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने चेहरे पर केक लगाने से नाराज होकर 3 दोस्तों की हत्या कर दी। अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा नेता के 2 भाईयों, एक भतीजे को मार डाला। फिर फरार हो गया। मृतक की पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए। जबकि मां आरोपियों के घर आग लगाने खुद दौड़ पड़ी। बहन बोली- हमारे 2 गए, उनके भी दो चाहिए। इलाके में फ्लैग मार्च, भारी फोर्स तैनात। पूरी खबर पढ़ें 2- संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर बुलडोजर एक्शन; आरोप- विदेशी फंडिंग से बनाया गया संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा के मदरसे पर रविवार सुबह से बुलडोजर चल रहा। 6 बुलडोजर्स की सहायता से जमींदोज़ किया जा रहा। चारों ओर से दीवार तोड़ने के बाद पिलर तोड़े जा रहे। प्रशासन के मुताबिक, मौलाना ने 8 साल पहले सरकारी जमीन पर 5 करोड़ की लागत से 25 कमरों वाली 3 मंजिला बिल्डिंग बनवाई। इसे बनवाने में विदेशी फंडिंग का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी पुलिस को 60 हजार सिपाही मिले, योगी ने महिला जवानों की सलामी ली यूपी पुलिस को 60 हजार सिपाही मिल गए। प्रदेशभर के 112 ट्रेनिंग सेंटरों पर पासिंग आउट परेड हुई। अब विभिन्न जिलों में ये ड्यूटी जॉइन करेंगे। योगी ने लखनऊ में परेड में महिला जवानों की सलामी ली। कॉन्स्टेबल नेहा यादव को बेस्ट कैडेट का खिताब दिया। सीएम ने कहा- मुझसे कहा गया कि बेटियां हिस्सा ले रही हैं। मैंने कहा कि जहां बेटियां होंगी, वहां मैं जरूर जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें 4- यूपी में भीषण गर्मी-55 जिलों में लू; ललितपुर में आंधी के साथ झमाझम बारिश यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सीजन में पहली बार तापमान 47°C के पार पहुंच गया है। बांदा 47 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी में चौथी बार पारा 45°C पार हुआ। इस बीच दोपहर बाद ललितपुर में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। बाकी जिलों में तेज धूप है। 55 शहरों में लू चली। पूरी खबर पढ़ें 5- बलिया में पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर हत्या की; 4 साल पहले भागकर शादी की थी बलिया में पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी। 3 साल के बेटे को चारपाई से उठाकर फेंक दिया, बच्चे को चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी चाकू से हमला किया। उनकी हालत नाजुक है। छत से आधी रात घुसा था। 4 साल पहले भागकर शादी की थी। पुलिस के अनुसार, ससुराल से कार मांग रहा था। पत्नी को मारता-पीटता था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- यूपी के 33 मंत्रियों को जनता का ‘NO’; डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन जनता नहीं चाहती कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिले। दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में ये नतीजे सामने आए हैं। जनता ने सभी 12 कैबिनेट मंत्रियों, 9 में से 8 स्वतंत्र प्रभार और 17 में से 13 राज्य मंत्रियों को नापसंद किया। डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन है। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए जनता की ‘हां’ है, 3 पर स्पष्ट राय नहीं बता सके। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी होमगार्ड परीक्षा का दूसरा दिन; लेक्चरर सहित 3 अरेस्ट, लखनऊ में अभ्यर्थी की मौत होमगार्ड परीक्षा के दूसरे दिन केंद्र जा रहे लखनऊ के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने परीक्षा में AI से नकल का ठेका लेने के आरोप में लेक्चरर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया। पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। भर्ती बोर्ड के अनुसार, दोनों पालियों में 6,35,856 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2 घंटे की परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जा रहे। पूरी खबर पढ़ें 8- शाहजहांपुर में अफसर की पत्नी की मौत, बेटे ने शीशा तोड़कर पिता को बचाया शाहजहांपुर में सड़क हादसे में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की पत्नी की मौत हो गई। कार में सवार दो बच्चे और खुद ऑफिसर घायल हो गए। वह पीलीभीत पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने कोई जानवर आ गया। टियागो कार अनियंत्रित हो गई और तीन बार गुलाटी खाते हुए गड्ढे में जा गिरी। बेटे ने शीशा तोड़कर सबको निकाला। मां की मौत चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रतापगढ़ में छात्रा का शव लटका मिला, मां बोली- रेप के बाद हत्या की गई प्रतापगढ़ में रविवार को 19 साल की लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। शव से 20 मीटर दूर ही अंडरगारमेंट्स और चप्पल पड़े थे। मां शव देखकर बिलख पड़ी। रोते हुए मां ने आरोप लगाया- रेप के बाद बेटी को बेरहमी से मारा गया। उसके कपड़े खून से सने हैं। शरीर पर खरोंच और दांत से काटने के निशान हैं। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर में एक साथ उठी 3 अर्थियां; बेटी ने डॉग ‘रुद्र’ को अपने हाथों से दफनाया गोरखपुर में बेटी की शादी कर लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए परिवार के तीन सदस्यों की अर्थियां एक साथ उठीं। ससुराल से आई नवविवाहित बेटी ने परिवार के पालतू डॉग ‘रुद्र’ को अपने हाथों से दफनाया। सुबह मां, बाप और भाई की अर्थियां एकसाथ सजाई गईं। फिर उन्हें एक गाड़ी में रखकर राजघाट श्मशान घाट ले जाया गया, जहां भतीजे ने तीनों चिताओं को मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें 11- हरदोई में प्रिंसिपल स्कूल से किताबें न खरीदने पर चिल्लाईं, नाम काटने की दी धमकी हरदोई में स्कूल से बाहर किताब खरीदने पर प्रिंसिपल बच्चे की मां पर भड़क गईं। छात्रा की मां पर लगातार चीखती रहीं। जैसे ही महिला कुछ बोलने की कोशिश करती, प्रिंसिपल ‘यू शटअप’ कहकर चुप करा देतीं। कहा- भागो यहां से। महिला को गंवार कहने के साथ अंग्रेजी में गालियां दी। बच्ची का नाम काटने की बात कहते हुए धमकाया। परिजन ने डीएम से शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ें 12- लखीमपुर में महिला को घर से खींच ले गया तेंदुआ, आधी गर्दन खाई लखीमपुर में तेंदुए ने महिला को मार डाला। शनिवार को महिला घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी, देर रात में तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी गर्दन को जबड़े में दबोचकर भागने लगा। महिला की चीख सुनकर पति और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर पीछा किया। आधा घंटा बाद महिला का शव घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला। महिला की गर्दन बुरी तरह नोंचकर खा गया था। पूरी खबर पढ़ें 13- लखनऊ में फॉर्च्यूनर ने स्कूटी वाले को रौंदा; फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर भी दौड़ाई गाड़ी लखनऊ में शनिवार देर रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी वाले ने दो हादसे किए। उसने पहले स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद बेकाबू होकर फुटपाथ पर गाड़ी दौड़ा दी। सो रहे दो मजदूरों को रौंदते हुए कार आग बढ़ गई। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- स्टेज पर बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन बोली-स्मेल आ रहा था हापुड़ में गाजियाबाद से आई बारात में दूल्हा शराब के नशे में वरमाला डालने पहुंच गया। जयमाल स्टेज पर दुल्हन के सामने लड़खड़ाकर गिरा और बेहोश हो गया। बताया गया कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। दुल्हन ने कहा- शराब पीकर आया था, मुंह से स्मेल आ रही थी। लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर बवाल हुआ। बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- यूपी बोर्ड में मार्कशीट करेक्शन होगा 27 अप्रैल से यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी अपने सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट्स की गलतियां सुधरवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। संशोधन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 27 अप्रैल से खुल जाएगा। प्रधानाचार्य के माध्यम से छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर प्रारूप और मैनुअल डाउनलोड करेंगे। इसे भरकर सत्यापन करा अपलोड कराएंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादाब जकाती ने बिना अनुमति निकाला रोड शो:ज्वेलरी शोरूम की ओपनिंग में जुटाई भीड़, क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन भी पहुंची; मुकदमा दर्ज
    Next Article
    भाजपा का महिला जन आक्रोश अभियान:अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारेबाजी की; बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री भी रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment